Samsung Galaxy Z Flip Lite हो सकता है सबसे सस्ता फोल्डेबल स्मार्टफोन

Samsung Galaxy Z Flip Lite स्मार्टफोन अल्ट्रा-थीन ग्लास (UTG) के साथ आ सकता है। यह फोल्डेबल फोन Samsung Galaxy Z Flip की तुलना में अधिक सस्ता होगा।

Samsung Galaxy Z Flip Lite हो सकता है सबसे सस्ता फोल्डेबल स्मार्टफोन

Samsung Galaxy Z Flip में था 6.7 इंच UTG डिस्प्ले

ख़ास बातें
  • Galaxy Z Flip Lite फोन अल्ट्रा-थीन ग्लास (UTG) के साथ आ सकता है
  • Galaxy Z Flip से भी सस्ता हो सकता है गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप लाइट फोन
  • Samsung ने इस आगामी फोल्डेबल फोन के बारे में नहीं दी कोई जानकारी
विज्ञापन
Samsung Galaxy Z Flip Lite स्मार्टफोन को अगले साल फोल्डेबल डिस्प्ले के साथ किफायती स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च किया जा सकता है। जाने-माने एनालिस्ट के अनुसार, Samsung एक नए फोल्डेबल स्मार्टफोन पर काम कर रही है, जिसका नाम Galaxy Z Flip Lit हो सकता है। जैसे कि मोनिकर से समझ आता है कि यह Galaxy Z Flip जैसे ही फोर्म फैक्टर के साथ आ सकता है, जिसके साथ क्लैम्शेल डिज़ाइन दिया जाएगा। फिलहा, सैमसंग ने गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप लाइट स्मार्टफोन के बारे में कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।

एनालिस्ट Ross Young के ट्वीट के अनुसार, Samsung Galaxy Z Flip Lite स्मार्टफोन अल्ट्रा-थीन ग्लास (UTG) के साथ आ सकता है। यह फोल्डेबल फोन Samsung Galaxy Z Flip की तुलना में अधिक सस्ता होगा। किफायती होने के कारण यह इस महंगी फोल्डेबल टेक्नोलॉजी को मेनस्ट्रीम मार्केट में सस्ते दाम में ला सकती है।

SamMobile की रिपोर्ट केअनुसार, Samsung कम यूटीजी प्रोडक्शन लागत के साथ सस्ते फोल्डेबल ग्लास पर काम कर रही है। यह कथित गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप लाइट अगले साल दस्तक दे सकता है।

सैमसंग को लेकर माना जा रहा है कि वह अपने आगामी फोल्डेबल फोन के लिए UTG का ही इस्तेमाल करेगा, चाहे वह फ्लैगशिप फोन हो या फिर बजट-फ्रेंडली। सैमसंग ने Galaxy Fold 2 और Galaxy Z Flip लॉन्च के साथ यूटीजी के साथ तरक्की की है। सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड 2 फोन 1,49,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, जबकि गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप को 84,999 रुपये में पेश किया गया था। हालांकि, अभी कथित गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप लाइट की कीमत का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन देखना दिलचस्प होगा कि यह फोन कितना सस्ता होगा।

यहां ध्यान देना जरूरी है कि सैमसंग ने फिलहाल Galaxy Z Flip Lite या Galaxy Z Fold Lite के बारे में आधिकारिक जानकारी का ऐलान नहीं किया है।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+
फ्रंट कैमरा10-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2636 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले7.60 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865+
फ्रंट कैमरा10-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1768x2208 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung Galaxy Z Flip, Samsung Galaxy Z Flip Lite
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »