7,040mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy Tab A8 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Amazon पर हुआ लिस्ट

रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी टैब ए8 की कीमत यूरोप में EUR 229 (लगभग 19,300 रुपये) से शुरू होगी, जिसमें टैब का 3 जीबी रैम + 32 जीबी वाई-फाई मॉडल मिलेगा। वहीं, इसके 4 जीबी रैम + 128 जीबी LTE मॉडल की कीमत EUR 359 (लगभग 30,300 रुपये) होगी।

7,040mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy Tab A8 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Amazon पर हुआ लिस्ट
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Tab A8 में मिलेंगे तीन कलर ऑप्शन
  • सैमसंग गैलेक्सी टैब ए8 में मिलेगी 4 जीबी रैम
  • टैब में 10.5 इंच डिस्प्ले मौजूद है
विज्ञापन
Samsung Galaxy Tab A8 जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा, जिसकी जानकारी Amazon वेबसाइट पर लाइव हुई माइक्रोसाइट के जरिए प्राप्त हुई है। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर लाइव हुई माइक्रोसाइट पर आगामी टैबलेट के प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली है। बता दें, इससे पहले टैब का सपोर्ट पेज आधिकारिक Samsung India वेबसाइट पर स्पॉट किया गया था। सैमसंग गैलेक्सी टैब ए8 का ऐलान इस महीने की शुरुआत में किया गया था। टैब में 10.5 इंच TFT डिस्प्ले के साथ 16:10 आस्पेक्ट रेशियो मौजूद है। डिस्प्ले में क्वाड-स्पीकर सेटअप के साथ Dolby Atmos सपोर्ट मिलेगा। सैमसंग गैलेक्सी टैब ए8 में 7,040mAh की बैटरी दी गई है, जिसमें 15 वॉट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
 

Samsung Galaxy Tab A8 price, availability

Amazon वेबसाइट पर Samsung Galaxy Tab A8 को समर्पित माइक्रोसाइट पर इसकी भारतीय कीमत से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिली है। यहां तक कि Samsung ने भी गैलेक्सी टैब ए8 की कीमत का खुलासा दो हफ्ते पहले इसकी घोषणा के दौरान भी नहीं किया था। केवल यह ही उल्लेख किया गया था कि यह टैब अमेरिका व अन्य क्षेत्रों में जनवरी 2022 से उपलब्ध होगा। सैमसंग गैलेक्सी टैब ए8 में तीन कलर ऑप्शन मिलते हैं, जो हैं ग्रे, पिंक गोल्ड और सिल्वर।

रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी टैब ए8 की कीमत यूरोप में EUR 229 (लगभग 19,300 रुपये) से शुरू होगी, जिसमें टैब का 3 जीबी रैम + 32 जीबी वाई-फाई मॉडल मिलेगा। वहीं, इसके 4 जीबी रैम + 128 जीबी LTE मॉडल की कीमत EUR 359 (लगभग 30,300 रुपये) होगी।
 

Samsung Galaxy Tab A8 specifications

सैमसंग गैलेक्सी टैब ए8 में 10.5 इंच (1,920x1,200 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 80 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो मौजूद है। टैबलेट में डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ क्वाड-स्पीकर सेटअप मौजूद है। टैबलेट के कैमरा फीचर्स की बात करें, तो इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मौजूद है। जबकि सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए टैब में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। टैब अज्ञात ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.0GHz है। यह प्रोसेसर 4 जीबी रैम के साथ पेयर किया गया है।

सैमसंग गैलेक्सी ए8 टैबलेट में 7,040 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 15 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। इसमें एलटीई कनेक्टिविटी के साथ डुअल-बैंड वाई-फाई और ब्लूटूथ 5.0 सपोर्ट मिलता है। कंपनी के मुताबिक Samsung Galaxy Tab A8 में 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है। टैब का डायमेंशन 246.8mm x 161.9mm x 6.9mm और भार 508 ग्राम है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. TVS M1-S: 120km रेंज, 7-इंच डिस्प्ले और क्रूज कंट्रोल के साथ लॉन्च हुआ TVS का इलेक्ट्रिक मैक्सी स्कूटर
  2. 10000mAh की विशाल बैटरी वाले स्मार्टफोन, 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Nvidia CEO Jensen Huang ने कबूला अफेयर, चीनी जासूस से जुड़ा नाम, Trump ने दिया रिएक्शन
  4. 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme 5G फोन खरीदें फ्लिपकार्ट पर सस्ता, जानें क्या है ऑफर
  5. Delhi Air Pollution: N95, N99 या KN95: प्रदूषण के लिए कौन-सा मास्क बेहतर? खरीदने से पहले जान लें
  6. iPhone 18, iPhone 18e की बैटरी, कैमरा फीचर्स हुए लीक!
  7. Top Air Purifiers Under 5K: जहरीली हवा से बचाएंगे ये 6 सस्ते एयर प्यूरीफायर! कीमत ₹5 हजार से कम
  8. बैग में लेकर घूमें मॉनिटर! 8mm पतला OLED डिस्प्ले वाला AOC पोर्टेबल मॉनिटर लॉन्च
  9. Jio vs Airtel vs Vi: अनलिमिटेड कॉल, डाटा के कोई एक्स्ट्रा खर्च नहीं, जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  10. Oppo Reno 17 सीरीज का लॉन्च 16 नवंबर को! 50MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »