सैमसंग गैलेक्सी एस8 की नई रिंगटोन का लॉन्च से पहले हुआ खुलासा

सैमसंग गैलेक्सी एस8 की नई रिंगटोन का लॉन्च से पहले हुआ खुलासा
विज्ञापन
सैमसंग के गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ को लॉन्च होने में सिर्फ दो दिन बाकी बचे हैं। और लॉन्च से पहले कंपन ने इसक नई डिफॉल्ट रिंगटोन ओवर द हॉरिज़ॉन लॉन्च करने का फैसला किया है। सैमसंग लंबे समय से इस रिंगटोन को अपने डिवाइस में प्रीलोड करती रही है और हर साल इसमे म्यूज़िक ट्रेंड के हिसाब से बदलाव करती रही है। इस साल, सैमसंग ने जैकब कॉलियर के साथ साझेदारी की है।

दक्षिण कोरियाई कोरियन कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी ने यूट्यूब पर एक नया वर्ज़न अपलोड किया है। इस वीडियो में जैकब कोलियर को 'वन-मैन बैंड' इफेक्ट के साथ करीब 16 वाद्य यंत्रों को एक मोशन कंट्रोल कैमरा के इस्तेमाल के साथ बजाते हुए दिखाया गया है। सैमसंग ने पुष्टि की है कि नई ट्यून को 29 मार्च को लॉन्च होने वाले गैलेक्सी एस8 में प्रीलोड किया जाएगा।


यह स्मार्टफोन न्यूयॉर्क में होने वाले कंपनी के गैलेक्सी अनपैक्ड 2017 इवेंट में लॉन्च होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। और यह इवेंट भारतीय समयानुसार रात 9.30 बजे शुरू होग। र्यूमर मिल की ख़बरों  मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी एस8 की कीमत 799 यूरो (करीब 56,000 रुपये), गैलेक्सी एस+ की कीमत 899 यूरो (करीब 63,000 रुपये), नए गियर वीआर की कीमत 129 यूरो (करीब 9,000 रुपये), नए गियर 360 की कीमत 229 यूरो (करीब 16,100 रुपये) होगी। इसके अलावा एक कॉन्टिन जैसी एक्सेसरी डेक्स को भी 150 यूरो (करीब 10,500 रुपये) में लॉन्च किया जा सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ में 5.8 इंच और 6.2 इंच सुपर एमोलेड प्रेशर सेंसिटिव डिस्प्ले है। जो क्वाडएचडी+ डिस्प्ले रिज़ॉल्यूशन (2400x2960 पिक्सल) के साथ आएगा।  इन दोनों स्मार्टफोन में लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होगा लेकिन कुछ बाज़ारों में से कंपनी के एक्सीनॉस 8895 चिप के साथ पेश किया गया है। इनमें 4 जीबी रैम होगी, हालांकि चीन और दक्षिण कोरिया में कंपनी 6 जीबी रैम वेरिएंट पेश कर सकती है।

ये डिवाइस एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेंगे और डुअल सिम स्लॉट सपोर्ट करते हैं। कैमरे की बात करें तो इन फोन में 12 मेगापिक्सल डुअल पिक्सल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है। सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ स्मार्टफोन डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस के लिए आईपी68 रेटिंग के साथ आएंगे। इनमें एक आइरिस स्कैनर और एक फेसियल रिकग्निशन फ़ीचर हो सकता है। दोनों फोन में क्रमशः 3000 एमएएच और 3500 एमएएच की बैटरी हो सकती है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Gorgeous looks and excellent construction quality
  • Brilliant displays
  • Phenomenal camera quality
  • Class-leading performance
  • कमियां
  • No flat screen option
  • Nearly unusable fingerprint reader
  • Software stuffed with unnecessary features
डिस्प्ले5.80 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 8895
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2960 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Gorgeous looks and excellent construction quality
  • Brilliant displays
  • Phenomenal camera quality
  • Class-leading performance
  • कमियां
  • No flat screen option
  • Nearly unusable fingerprint reader
  • Software stuffed with unnecessary features
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 8895
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2960 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  2. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  4. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  5. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  6. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  7. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  8. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  9. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  10. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »