सैमसंग गैलेक्सी एस8 में हो सकती है चेहरा पहचानने वाली तकनीक

सैमसंग गैलेक्सी एस8 में हो सकती है चेहरा पहचानने वाली तकनीक
विज्ञापन
सैमसंग के अगले फ्लैगशिप गैलेक्सी एस8 को लॉन्च होने में कुछ हफ्ते ही बचे हैं। लेकिन स्मार्टफोन से जुड़ी लीक पहले से कहीं ज्यादा सामने आ रही हैं। इससे पहले हमने आने वाली डिवाइस की लीक हुई कीमत के बारे में बताया था। और अब एक नए लीक से इस फोन में फेशियल रिकग्निशन (चेहरे पहचानने वाली तकनीक) फ़ीचर होने का पता चला है। एक दूसरी ख़बर में आईफोन 8 में भी यही फ़ीचर होने का पता चला था।

अभी तक सभी लीक और खुलासों से यह काफ़ी हद तक स्पष्ट हो गया है कि गैलेक्सी एस8 में रियर पर फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा। वहीं इसके फ्रंट में कोई बटन नहीं होगा। डिस्प्ले बेज़ेल-लेस होने की उम्मीद है। इसकी भरपाई करने के लिए डिवाइस में गैलेक्सी नोट 7 की तरह एक आइरिस स्कैनर दिया जा सकता है। आइरिस स्कैनर के अलावा, द इनवेस्टर ने रिपोर्ट दी है कि इस डिवाइस में फेशियल रिकग्निशन भी होगा।

इस रिपोर्ट में सैमसंग के एक अधिकरी के हवाले से कहा गया है, ''आइरिस स्कैनर में स्पीड और सटीकता जैसी कुछ लिमिट के चलते, हमने गैलेक्सी एस8 में फेशियल रिकग्निशन देने का फैसला किया है। एक फेस स्कैनर के साथ फोन को 0.01 सेकेंड में अनलॉक किया जा सकता है।'' अब देखना यह है कि फेशियल रिकग्निशन फ़ीचर गैलेक्सी एस8 और एस8+ दोनों में आएगा या सिर्फ एस8+ में एक्सक्लूसिव होगी।

ख़ास बात है, कि इससे पहले जनवरी में एक रिपोर्ट आई थी जिसमें ऐप्पल आईफोन 8 में फेशियल रिकग्निशन होने का दावा किया गया था। गौर करने वाली बात है कि आईफोन 8 में भी एक लगभग बेज़ेल-लेस डिज़ाइन होने का खुलासा हुआ है।

गैलेक्सी एस8 में 5.8 इंच क्वाड एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले हो सकता है, लेकिन अगर घुमावदार किनारों को छोड़ दें तो यह 5.6 ही रह जाता है। गैलेक्सी एस8+ में 6.2 इंच क्वाड एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले हगा जो किनारों को छोड़ने पर 6.1 इंच रह जाता है।

गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ में क्वालकॉम का लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर हो सकता है। जबकि कुछ बाजारों में इसे एक्सीनॉस 8895 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा। इस फ्लैगशिप फोन में 4 जीबी या 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज (माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक सपोर्ट)  वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। फोन में 12 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने की उम्मीद है।

इस  फोन को 29 मार्च को गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। यह इवेंट न्यूयॉर्क में भारतीय समयानुसार रात 9.30 बजे शुरू होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  2. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  3. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  4. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  5. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  8. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  9. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  10. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »