उम्मीद है कि शाओमी इस साल अपना मी मिक्स 2 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। और अब इंटरनेट पर Xiaomi Mi Mix 2 के कथित स्क्रीनशॉट लीक हुए हैं। ख़ास बात है कि, लीक स्क्रीन शॉट से पता चलता है कि अगली जेनरेशन वाले इस फोन में 3डी फेशियल रिकग्निशन फ़ीचर दिया जाएगा।
ऐप्पल ने इस साल आने वाले आईफोन 8 के कम से कम एक वेरिएंट के बारे में खुद संकेत दे दिए हैं। स्मार्ट स्पीकर होमपॉड के फर्मवेयर में आईफोन के लिए फेस अनलॉक फ़ीचर के बारे में बताया गया है। इस फ़ीचर के जरिए ग्राहक, फोन में पहले की तरह लॉक स्क्रीन की जगह सिर्फ फोन में देखकर ही अनलॉक कर पाएंगे।
सैमसंग के अगले फ्लैगशिप गैलेक्सी एस8 को लॉन्च होने में कुछ हफ्ते ही बचे हैं। लेकिन स्मार्टफोन से जुड़ी लीक पहले से कहीं ज्यादा सामने आ रही हैं। इससे पहले हमने आने वाली डिवाइस की लीक हुई कीमत के बारे में बताया था। और अब एक नए लीक से इस फोन में फेशियल रिकग्निशन (चेहरे पहचानने वाली तकनीक) फ़ीचर होने का पता चला है।