सैमसंग गैलेक्सी एस8 व गैलेक्सी एस8+ की कीमत लीक

सैमसंग गैलेक्सी एस8 व गैलेक्सी एस8+ की कीमत लीक
ख़ास बातें
  • सैमसंग अपने गैलेक्सी एस8 स्मार्टफोन को 29 मार्च को लॉन्च करेगी
  • स्मार्टफोन के बारे में जानकारियां लीक होने का सिलसिला तेज़ हो गया है
  • गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ पुराने वाले वेरिएंट से महंगे होंगे
विज्ञापन
सैमसंग अपने गैलेक्सी एस8 स्मार्टफोन को 29 मार्च को लॉन्च करेगी, यानी आधिकारिक स्पेसिफिकेशन जारी होने में कुछ ही हफ्ते बाकी हैं। हालांकि, इससे पहले स्मार्टफोन के बारे में जानकारियां लीक होने का सिलसिला तेज़ हो गया है। अगर ये लीक हुई जानकारियां सहीं हैं तो बता दें कि गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ पुराने वाले वेरिएंट से महंगे होंगे। ऐसा ही दावा पहले भी किया जा चुका है।

यूनाइटेड किंगडम की रिटेल साइट मोबाइलफन ने अभी लॉन्च नहीं हुए इन स्मार्टफोन के लिए प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू कर दी है। 5.8 इंच डिस्प्ले और 64 जीबी स्टोरेज वाले गैलेक्सी एस8 को प्री-ऑर्डर बुकिंग के लिए उपलब्ध कराया गया है। इसकी कीमत 799 यूरो है। गौर करने वाली बात है कि पिछले साल पेश किए गए गैलेक्सी एस7 की कीमत 549 यूरो थी। सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज की भी कीमत लॉन्च के वक्त 639 यूरो थी। संभव है कि मोबाइलफन की प्री-ऑर्डर बुकिंग कीमत वास्तविक ना हो। माना जा रहा है कि गैलेक्सी एस8+ हैंडसेट गैलेक्सी एस8 से ज़्यादा महंगा होगा। क्योंकि इसे डिस्प्ले बड़ा है और बैटरी भी बड़ी है।

टिप्सटर रॉलेंड क्वांट ने दावा किया है कि गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8 प्लस की कीमत क्रमशः 799 और 899 यूरो होगी। क्वांट ने ट्वीट करके यह भी बताया कि स्मार्टफोन को ब्लैक व सिल्वर के अलावा नए रंग वॉयलेट में उपलब्ध कराया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung Galaxy S8 Plus, Samsung Galaxy S8
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  2. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  3. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  4. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  6. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  9. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  10. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »