सैमसंग गैलेक्सी एस8 की MWC 2017 में मिलेगी पहली झलक, वीडियो टीज़र होगा ज़ारी

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 2 फरवरी 2017 12:36 IST
ख़ास बातें
  • गैलेक्सी एस8 का एक मिनट का टीज़र वीडियो जारी किए जाने की है उम्मीद
  • कंपनी फोन के पक्ष में माहौल बनाना चाहती है
  • टीज़र से आधिकारिक लॉन्च तारीख और स्पेसिफिकेशन का होगा खुलासा
सैमसंग ने मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2017 इवेंट में अपनी उपस्थिति की पुष्टि कर दी है। लेकिन वह कोई गैलेक्सी स्मार्टफोन नहीं लॉन्च करेगी। कंपनी द्वारा 26 फरवरी को गैलेक्सी टैब एस3 को लॉन्च किए जाने की संभावना है। वहीं, गैलेक्सी एस8 को कंपनी के गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में 29 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, एक ताज़ा रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि कंपनी दर्शकों में उत्सुकता पैदा करने के लिए गैलेक्सी एस8 स्मार्टफोन का एक मिनट का टीज़र वीडियो दिखाएगी।

कोरिया हेराल्ड की रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी एमडब्ल्यूसी प्लेटफॉर्म पर सैमसंग गैलेक्सी एस8 का पहला आधिकारिक टीज़र ज़ारी करेगी। ताकि इसके पक्ष में माहौल बनाया जा सके।

वैसे तो टीज़र से हमें आधिकारिक लॉन्च तारीख, डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन के बारे में पता चलेगा। लेकिन इस हैंडसेट की तस्वीरें कई बार लीक हो चुकी हैं जिसके आधार पर हम हैंडसेट के बारे में बहुत कुछ जानते हैं। सैमसंग गैलेक्सी एस8 स्मार्टफोन 5.8 इंच और 6.2 इंच के डिस्प्ले के साथ आएगा। दोनों ही डिवाइस में डुअल-एज कर्व्ड डिस्प्ले होंगे। होम बटन की छुट्टी हो गई है और फिंगरप्रिंट सेंसर को बैकपैनल पर जगह दी गई है। सैमसंग के नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस असिस्टेंट बिक्सबी के लिए अलग बटन होगा जो कंपनी के ऐप के साथ भी काम करेगा।

इसमें लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी या 6 जीबी रैम दिए जाने की उम्मीद है। चुनिंदा मार्केट में स्मार्टफोन में कंपनी के अपने एक्सीनॉस चिपसेट का इस्तेमाल होगा। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी से शुरू होगी। हालांकि, हाल ही में 128 जीबी स्टोरेज के बारे में भी जानकारी सामने आई थी। सैमसंग गैलेक्सी एस8 और सैमसंग गैलेक्सी एस8 प्लस में क्रमशः 3250 और 3750 एमएएच की बैटरी होगी। बड़े वाले वेरिएंट में डुअल कैमरा सेटअप होने की संभावना है। दावा किया गया है कि इन स्मार्टफोन की बिक्री 21 अप्रैल से शुरू होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung Galaxy S8, Samsung Mobile
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones: 10,000mAh बैटरी के साथ Vivo, Oppo, Xiaomi के ये अपकमिंग स्मार्टफोन मचाएंगे तहलका!
  2. Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी, फ्रंट में हैं दो कैमरा!
  3. Honor Turbo 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 8560mAh बैटरी, IP69 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Turbo 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 8560mAh बैटरी, IP69 रेटिंग
  2. ChatGPT आपका दिमाग 'खराब' कर देगा! रिसर्च में हुआ गंभीर खुलासा
  3. Upcoming Smartphones: 10,000mAh बैटरी के साथ Vivo, Oppo, Xiaomi के ये अपकमिंग स्मार्टफोन मचाएंगे तहलका!
  4. 11 हजार सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन, 6500mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा
  5. Tesla ने  रिकॉल किए 29 लाख EVs, सेफ्टी का है कारण 
  6. BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स
  7. Apple Jobs Cuts: 200 लोगों की Apple से छुट्टी, Siri, Vision Pro और सॉफ्टवेयर टीम से छंटनी
  8. Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी, फ्रंट में हैं दो कैमरा!
  9. मोबाइल मार्केट में 'मेक इन इंडिया' की धूम! 99% से ज्यादा मोबाइल फोन भारत खुद बना रहा
  10. चाइनीज कंपनी Unitree के 'सुपरमैन' रोबोट ने तोड़े रिकॉर्ड, 46 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ा, वीडियो वायरल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.