सैमसंग गैलेक्सी एस8 की फोटो, स्पेसिफिकेशन और लॉन्च की तारीख लीक

सैमसंग गैलेक्सी एस8 की फोटो, स्पेसिफिकेशन और लॉन्च की तारीख लीक
ख़ास बातें
  • जानकारियां नामी टिप्सटर ईवान ब्लास द्वारा सार्वजनिक की गई हैं
  • डिवाइस के बारे में पिछले वेरिएंट से 11 गुना तेज होने का दावा किया गया है
  • सैमसंग गैलेक्सी एस8 को 29 मार्च को लॉन्च किया जाएगा
विज्ञापन
2017 के सबसे बहु-प्रतीक्षित डिवाइस की पहली झलक मिल गई है। सैमसंग गैलेक्सी एस8 की तस्वीर सार्वजनिक हो गई है। इसके साथ फोन के स्पेसिफिकेशन और रिलीज तारीख का भी खुलासा हुआ है। इन जानकारियों के बाद आपके पास फोन के बारे में कुछ नया जानने के लिए बहुत कम रह जाएगा।

जानकारियां नामी टिप्सटर ईवान ब्लास द्वारा सार्वजनिक की गई हैं। ब्लास ने सैमसंग गैलेक्सी एस8 की तस्वीर सार्वजनिक की गई है। इसमें हैंडसेट के फ्रंट और बैकपैनल की झलक मिली है। नई तस्वीर पुराने दावों से मेल खाती है। इसमें बड़ा डिस्प्ले है जिसमें बेज़ल बेहद ही पतला है। होम बटन नहीं है। फिंगरप्रिंट स्कैनर पिछले हिस्से पर कैमरे के बगल में मौज़ूद है। लोगो भी पिछले हिस्से पर है, यानी फ्रंट पैनल पर डिस्प्ले के अलावा कुछ भी नहीं है। पिछले हिस्से पर ऊपर की तरफ मध्य में 12 मेगापिक्सल का सेंसर है। लोगो बीच में है। तस्वीर से पता चला है कि 3.5 एमएम ऑडियो जैक की वापसी हो रही है। इसके अलावा गैलेक्सी एस8 के निचले हिस्से में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ स्पीकर ग्रिल है।
 
s8_main_evleaks

एक हार्डवेयर बटन दायें किनारे पर मौज़ूद है। संभव है कि यह बिक्सबी असिस्टेंट बटन है। हालांकि, ब्लास ने इसके बारे में कुछ भी नहीं बताया है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी एस8 में 5.7 इंच और 6.2 इंच का डिस्प्ले होगा। यह लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा।

इस डिवाइस के बारे में पिछले वेरिएंट से 11 गुना तेज होने का दावा किया गया है। दावा तो यह भी है कि बैटरी परफॉर्मेंस भी 20 फीसदी बेहतर होगी। बैटरी 3000 से 3500 एमएएच के बीच की होगी जिसकी परफॉर्मेंस ऑप्टिमाइज़ेशन के कारण बेहतर होगी। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का होगा। स्मार्टफोन में डीईएक्स तकनीक के साथ आएगा जिसकी मदद से आप डिवाइस को मिनी एंड्रॉयड कंप्यूटर में तब्दील कर पाएंगे।

ब्लास ने एक बार फिर दोहराया है कि सैमसंग गैलेक्सी एस8 को 29 मार्च को न्यूयॉर्क में अनपैक्ड इवेंट में पेश किया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  8. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  10. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »