• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung Galaxy F70 सीरीज आज होगी पेश, युवाओं के लिए खास होगा कैमरा, कीमत 15 हजार रुपये से कम

Samsung Galaxy F70 सीरीज आज होगी पेश, युवाओं के लिए खास होगा कैमरा, कीमत 15 हजार रुपये से कम

Samsung अपनी Samsung Galaxy F70 सीरीज लॉन्च करने जा रहा है, जिसकी घोषणा कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कर दी है।

Samsung Galaxy F70 सीरीज आज होगी पेश, युवाओं के लिए खास होगा कैमरा, कीमत 15 हजार रुपये से कम

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy F70 सीरीज में एआई फीचर्स होंगे।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy F70 सीरीज की कीमत 10 हजार से 15 हजार रुपये के बीच होगी।
  • Samsung Galaxy F70 सीरीज में कैमरा को सेंट्रल टूल के तौर पर दिया जाएगा।
  • Samsung Galaxy F70 सीरीज में लेटेस्ट AI बेस्ड फीचर्स होंगे।
विज्ञापन

Samsung अपनी Samsung Galaxy F70 सीरीज लॉन्च करने जा रहा है, जिसकी घोषणा कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कर दी है। मिड रेंज कैटेगरी में आने वाली इस सीरीज को कंपनी ने खासतौर पर युवाओं को देखते हुए डिजाइन किया है, जिसके चलते कैमरा और कंटेंट क्रिएशन पर खास फोकस किया गया है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर आज यानी कि 2 फरवरी, 2026 को लेकर ज्यादा जानकारी प्रदान की जाएगी। आइए Samsung Galaxy F70 सीरीज के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy F70 सीरीज कब होगी लॉन्च

कीमत की बात करें तो Samsung Galaxy F70 सीरीज के शुरुआती स्मार्टफोन की कीमत 10 हजार से 15 हजार रुपये के बीच होगी। Samsung Galaxy F70 सीरीज का पहला स्मार्टफोन इस महीने फरवरी में लॉन्च होने वाला है। हालांकि, सटीक लॉन्च तारीख का खुलासा नहीं हुआ है। सैमसंग ने आधिकारिक वेबसाइट पर बताया कि गैलेक्सी F70 सीरीज के बारे में ज्यादा जानकारी 2 फरवरी को सामने आएगी।

कैमरा बेस्ड होगा डिजाइन

Galaxy F70 आज की जनरेशन के लिए कैमरा को सेंट्रल टूल के तौर पर लेकर आती है, क्योंकि कंटेंट सिर्फ कम्युनिकेशन का तरीका नहीं है बल्कि खुद को व्यक्ति करने का जरिया भी है। हर फोटो, स्टोरी और पोस्ट में एक उद्देश्य होता है, जिसमें भावना व्यक्त करने से लेकर, किसी पल को कैद करना हो या कोई मैसेज देना शामिल होता है। सैमसंग यूनिक टेक्नोलॉजी कैपेसिटी और नए आइडिया पर बेस्ड Galaxy F70 सीरीज स्मार्टफोन से कैमरा अनुभव को बेहतर बनाया जाएगा।

Samsung ने अभी तक स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है, लेकिन Galaxy F70 सीरीज में दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ लेटेस्ट AI बेस्ड फीचर्स शामिल किए जाएंगे जो यूजर्स को अलग पहचान बनाने में मदद करेंगे। Galaxy F70 सीरीज की टक्कर मीडियम/किफायती सेगमेंट 30 हजार रुपये से कम रेंज से होगी। Galaxy F70 सीरीज का पहला स्मार्टफोन फरवरी में 10-15 रुपये के सेगमेंट में लॉन्च होगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »