सैमसंग गैलेक्सी टैब एस3 को 26 फरवरी को लॉन्च किए जाने की उम्मीद

सैमसंग गैलेक्सी टैब एस3 को 26 फरवरी को लॉन्च किए जाने की उम्मीद
ख़ास बातें
  • सैमसंग के आधिकारिक इनवाइट के मुताबिक, इवेंट 26 फरवरी को
  • लॉन्च इवेंट का आगाज़ भारतीय समयानुसार रात साढ़े 11 बजे होगा
  • आप चाहें तो www.samsung.com/galaxy पर लाइव स्ट्रीम देख सकते हैं
विज्ञापन
सैमसंग ने आखिकार फरवरी माह के अंत में बार्सिलोना में होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस इवेंट में कंपनी की मौज़ूदगी की पुष्टि कर दी है। दक्षिण कोरिया की इस कंपनी ने पहले इवेंट में हिस्सा ही नहीं लेने की ओर इशारा किया था। लेकिन कंपनी ने अब टीज़र इमेज ज़ारी किया है जिससे एक टैबलेट लॉन्च किए जाने की जानकारी मिली है।

सैमसंग के आधिकारिक इनवाइट के मुताबिक, इवेंट 26 फरवरी को आयोजित होगा। मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस से ठीक पहले। लॉन्च इवेंट का आगाज़ भारतीय समयानुसार रात साढ़े 11 बजे होगा। आप चाहें तो www.samsung.com/galaxy पर लाइव स्ट्रीम देख सकते हैं। सैमसंग द्वारा साझा की गई तस्वीर में आप डिस्प्ले के ठीक नीचे एक फिज़िकल होम बटन देख पाएंगे। यह दिखने में 2015 में लॉन्च किए गए गैलेक्सी टैब एस2 के होम बटन जैसा ही है।

सैमसंग ने जैसे ही कथित गैलेक्सी टैब एस3 का टीज़र इमेज ज़ारी किया। इसके स्पेसिफिकेशन भी ऑनलाइन लीक हो गए।

लीक हुई जानकारियों के मुताबिक, इस टैबलेट में 9.7 इंच का डिस्प्ले है जिसका स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन है 2048x1536 पिक्सल। इसमें स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम होगा। इसके अलावा गैलेक्सी टैब एस3 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड नूगा पर चलेगा। इस टैबलेट की अहम खासियतों में इसकी मोटाई होगी जो 5.6 मिलीमीटर रहने की संभावना है। इसमें 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा और इसके वाई-फाई व एलटीई मॉडल पेश किए जाएंगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि सैमसंग गैलेक्सी टैब एस3 को दक्षिण कोरियाई मार्केट में करीब 600 डॉलर (करीब 41,000 रुपये) में लॉन्च किया जाएगा। और इसकी बिक्री मार्च महीने में शुरू होगी।

याद दिला दें कि सैमसंग ने 2015 में गैलेक्सी टैब एस2 के दो वेरिएंट लॉन्च किए थे। कंपनी का कहना था कि मार्केट में ये अपने साइज़ के सबसे पतले और हलके टैबलेट हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Tablets, MWC, MWC 2017, Samsung Galaxy Tab S3, Android
केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »