• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8 प्लस की कीमत लीक, लॉन्च तारीख का भी हुआ खुलासा

सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8 प्लस की कीमत लीक, लॉन्च तारीख का भी हुआ खुलासा

सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8 प्लस की कीमत लीक, लॉन्च तारीख का भी हुआ खुलासा
ख़ास बातें
  • इसे 29 मार्च को लॉन्च किया जाएगा
  • चुनिंदा लोग इसे एमडब्ल्यूसी 2017 में ही देख सकेंगे
  • यह पिछले साल के प्रीमियम सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज से महंगा होगा
विज्ञापन
सैमसंग गैलेक्सी एस8 कैसा होगा? इसमें कौन-कौन से फ़ीचर होंगे? इस संबंध में अब तक कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं। अब ताजा जानकारी हैंडसेट की कीमत और उपलब्धता के संबंध में आई है। यह स्मार्टफोन अपने पिछले वेरिएंट की तुलना में ज़्यादा महंगा होगा। इसे 29 मार्च को लॉन्च किया जाएगा और अप्रैल महीने की आखिर से उपलब्ध होगा। दावा तो यह भी किया गया है कि चुनिंदा पत्रकारों के लिए इस हैंडसेट को अगले महीने होने वाले एमडब्ल्यूसी 2017 में ही रिलीज किया जाएगा।

ट्विटर टिप्सटर रिकोलो ने दावा किया है कि सैमसंग गैलेक्सी एस8 तैयार हो गया है। चुनिंदा लोग इसे एमडब्ल्यूसी 2017 में ही देख सकेंगे, लेकिन यह आम लोगों की नज़र से दूर रहेगा। डिवाइस मार्केट में अप्रैल महीने की आखिर से उपलब्ध होगा। लेकिन इसे व्यवसायिक तौर पर 29 मार्च को लॉन्च कर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि हैंडसेट की कीमत 849 यूरो (करीब 61,700 रुपये) होगी। इस तरह से यह पिछले साल के प्रीमियम सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज से महंगा होगा। वहीं, सैमसंग गैलेक्सी एस8 प्लस की कीमत 949 यूरो (करीब 69,000 रुपये) होगी। याद दिला दें कि सैमसंग गैलेक्सी एस7 और गैलेक्सी एस7 एज को क्रमशः 700 यूरो (करीब 50,900 रुपये) और 800 यूरो (करीब 58,100 रुपये)  में लॉन्च किया गया था।

गैलेक्सी नोट7 के विवाद के बाद ग्राहकों का भरोसा एक बार फिर पाने के लिए सैमसंग इस साल के फ्लैगशिप डिवाइस में बड़े बदलाव करेगी। सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8 प्लस में डुअल-एज कर्व्ड डिस्प्ले होंगे। डिस्प्ले प्रेशर सेंसेटिव होंगे। होम बटन और नेविगेशन बटन की छुट्टी हो जाएगी। फिंगरप्रिंट स्कैनर संभवतः बैकपैनल या डिस्प्ले के नीचे मौज़ूद रहेगा।

बड़े वेरिएंट में कंपनी डुअल कैमरा सेटअप देगी। इसके अलावा फ्रंट कैमरा आइरिस स्कैनिंग टेक्नोलॉजी से भी लैस होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  8. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  10. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »