Samsung Galaxy S27 Ultra में वेरिएबल अपार्चर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा

Samsung Galaxy S26 Ultra में क्वाड रियर कैमरा यूनिट दी गई है। इस स्मार्टफोन में f/1.4 अपार्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल प्राइमरी कै्मरा दिया गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 5 मई 2026 21:47 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S27 Ultra में वेरिएबल अपार्चर वाला कैमरा हो सकता है
  • वेरिएबल अपार्चर से कैमरा को लाइट के अनुसार एडजस्ट करने में आसानी होती है
  • Samsung Galaxy S27 सीरीज के सभी मॉडल्स में नया कैमरा डिजाइन हो सकता है

कुछ वर्ष पहले तक कंपनी के स्मार्टफोन्स में रियर कैमरा के लिए डुअल-अपार्चर दिया जाता था

दक्षिण कोरिया की हैंडसेट मेकर Samsung के आगामी स्मार्टफोन्स में वेरिएबल अपार्चर के साथ कैमरा दिया जा सकता है। कुछ वर्ष पहले तक कंपनी के स्मार्टफोन्स में रियर कैमरा के लिए डुअल-अपार्चर दिया जाता था। आगामी  Samsung Galaxy S27 Ultra में कैमरा के लिए वेरिएबल अपार्चर मिल सकता है। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर Smart Pikachu ने बताया है कि Samsung और Huawei दोनों स्मार्टफोन कंपनियां वेरिएबल अपार्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा की टेस्टिंग कर रही हैं। Samsung Galaxy S27 Ultra में यह फीचर मिल सकता है। अधिकतर स्मार्टफोन्स में इस्तेमाल किए जाने वाले फिक्स्ड अपार्चर की तुलना में वेरिएबल अपार्चर से कैमरा को लाइट के अनुसार एडजस्ट करने में आसानी होती है। Xiaomi 14 Ultra और Honor Magic 6 Pro में वेरिएबल अपार्चर के साथ कैमरा दिए गए हैं। 

Advertisement

इस वर्ष लॉन्च किए जाने वाले Apple के iPhone 18 Pro के रियर कैमरा वेरिएबल अपार्चर के साथ हो सकते हैं। सैमसंग भी इस फीचर के साथ अपने स्मार्टफोन्स की रियर कैमरा यूनिट में सुधार कर सकती है। हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि Samsung Galaxy S27 सीरीज के सभी मॉडल्स में नया कैमरा डिजाइन हो सकता है। कंपनी की योजना इस सीरीज में बिल्ट-इन मैग्नेट देने की है। इससे इन स्मार्टफोन्स में केस के बिना Qi2 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग और स्नैप-ऑन चार्जर, पावर बैंक और स्टैंड जैसी मैग्नेटिक एक्सेसरीज के लिए सपोर्ट मिल सकेगा। सैमसंग के मौजूदा स्मार्टफोन्स के कैमरा लेआउट में वर्टिकल अरेंजमेंट एक समस्या बताया जा रहा है। इससे सर्कुलर मैग्नेटिक रिंग के लिए स्पेस नहीं होता। कंपनी का आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन नए कैमरा लेआउट के साथ हो सकता है। हालांकि, स्मार्टफोन के डिजाइन में बड़ा बदलाव करने से कंपनी के खर्च में भी बढ़ोतरी हो सकती है। 

Samsung Galaxy S26 Ultra में क्वाड रियर कैमरा यूनिट दी गई है। इस स्मार्टफोन में f/1.4 अपार्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल प्राइमरी कै्मरा दिया गया है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। Samsung Galaxy S26 Ultra में 5,000 mAh की बैटरी 60 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 25 W वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.