Samsung Galaxy S26 सीरीज में मिल सकती है सैटेलाइट कनेक्टिविटी, US FCC पर हुई लिस्टिंग

आगामी स्मार्टफोन सीरीज के Samsung Galaxy S26 Ultra के लिए छह कलर्स - व्हाइट, स्काई ब्लू, कोबाल्ट वॉयलेट, पिंक गोल्ड, सिल्वर शैडो और ब्लैक के ऑप्शन हो सकते हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 जनवरी 2026 20:16 IST
ख़ास बातें
  • आगामी सीरीज के स्मार्टफोन्स में सैटेलाइट कनेक्टिविटी मिल सकती है
  • इन स्मार्टफोन्स में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है
  • Samsung Galaxy S26 Ultra को छह कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है

इन स्मार्टफोन्स में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है

दक्षिण कोरिया की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Samsung की नई स्मार्टफोन सीरीज को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Samsung Galaxy S26 सीरीज के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। आगामी सीरीज के स्मार्टफोन्स में सैटेलाइट कनेक्टिविटी भी मिल सकती है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि US फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन (FCC) की वेबसाइट पर Samsung Galaxy S26, Galaxy S26+ and Galaxy S26 Ultra की क्रमशः मॉडल नंबर -  A3LSMS942U, A3LSMS947U और A3LSMS948U के साथ लिस्टिंग हुई है। ये इन स्मार्टफोन्स के अमेरिका में लॉन्च होने वाले वेरिएंट हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स में Supplemental Coverage from Space (SCS) और Non-Terrestrial Networks (NTN) के लिए सपोर्ट है। इससे संकेत मिल रहा है कि इन स्मार्टफोन्स में बिना नेटवर्क कवरेज वाले एरिया में भी कॉलिंग और मैसेजिंग की सुविधा मिल सकती है। 

Samsung Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra में कनेक्टविटी के विकल्पों में Wi-Fi, Bluetooth और NFC शामिल हो सकते हैं। अगले महीने सैमसंग के Galaxy Unpacked इवेंट में इस स्मार्टफोन सीरीज को लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन सीरीज के लॉन्च की पुष्टि नहीं की है। इन स्मार्टफोन्स में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है। दक्षिण कोरिया सहित कुछ मार्केट्स में ये स्मार्टफोन्स 2 nm Exynos 2600 चिपसेट के साथ लॉन्च किए जा सकते हैं। 

हाल ही में टिप्सटर Evan Blass ने बताया था कि आगामी स्मार्टफोन सीरीज के Samsung Galaxy S26 Ultra के लिए छह कलर्स - व्हाइट, स्काई ब्लू, कोबाल्ट वॉयलेट, पिंक गोल्ड, सिल्वर शैडो और ब्लैक के ऑप्शन हो सकते हैं। यह स्मार्टफोन पिछले वर्ष पेश किए गए Samsung Galaxy S25 Ultra की जगह लेगा। Samsung Galaxy S25 Ultra को टाइटेनियम व्हाइटसिल्वर, टाइटेनियम ग्रे, टाइटेनियम सिल्वरब्लू और टाइटेनियम ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया था। इस स्मार्टफोन के लिए सैमसंग की वेबसाइट पर तीन एक्सक्लूसिव कलर्स के भी ऑप्शन दिए गए थे। Samsung Galaxy S26 Ultra में 6.9 इंच M14 QHD+ CoE Dynamic AMOLED स्क्रीन मिल सकती है। यह अटकल है कि सैमसंग इस स्मार्टफोन सीरीज के मॉडल्स के प्राइसेज को बढ़ा सकती है। इसके पीछे कुछ महत्वपूर्ण कंपोनेंट्स की कॉस्ट बढ़ना एक बड़ा कारण है। Samsung Galaxy S25 सीरीज को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi को लगा बड़ा झटका, स्मार्टफोन की सेल्स में 26 प्रतिशत की गिरावट
  2. Poco M8x 5G में होंगे 3 कलर्स के ऑप्शन, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
  3. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. गुजरात में Micron के सेमीकंडक्टर प्लांट में होगी 12 घंटे की शिफ्ट, राज्य सरकार ने दी हरी झंडी
  6. बैटरी सेल बनाने वाली Nippo ने लॉन्च किए एयर प्यूरीफायर, स्मार्ट फीचर्स और 4-स्टेज फिल्ट्रेशन जैसी खूबियां
  7. Realme P4s 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी
  8. Usain Bolt से भी तेज? 45kmph की स्पीड से दौड़ने वाले चीन के इस रोबोट ने मचाया तहलका!
  9. AirPods 5 के लॉन्च की आहट! मिल सकती है नई H3 चिप, ANC सपोर्ट
  10. रिश्वतखोरों की पोल खोलने वाली वेबसाइट अचानक हुई बंद, 48 घंटे में आए 50 लाख से ज्यादा रिक्वेस्ट!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.