200MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy S25 Ultra देगा दस्तक, स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा

Samsung Galaxy S25 Ultra के रियर में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 3x जूम लेंस और 5x पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 26 जुलाई 2024 11:57 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S25 Ultra में स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 प्रोसेसर मिलेगा।
  • Samsung Galaxy S25 Ultra में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा।
  • Samsung Galaxy S25 Ultra में 5000mAh है, जिसकी चार्जिंग स्पीड 45W है।

Samsung Galaxy S24 Ultra 5G में 200MP कैमरा है।

Photo Credit: Samsung

Samsung कथित तौर पर Samsung Galaxy S25 Ultra पर काम कर रहा है। हाल ही में डिजिटल चैट स्टेशन की एक नई लीक से Samsung के आगामी फ्लैगशिप Galaxy S25 Ultra के बारे में पता चला है। लीक के अनुसार, S25 Ultra में स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 प्रोसेसर मिलेगा। आइए Samsung Galaxy S25 Ultra  के बारे में विस्तार से जानते हैं।

लीक के अनुसार, कैमरा सेटअप की बात करें तो स्मार्टफोन के रियर में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 3x जूम लेंस और 5x पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल होने की उम्मीद है। यह काफी हद तक Galaxy S24 Ultra के समान है, हालांकि चौथे लेंस के बारे में अभी भी कुछ पता नहीं चला है, क्या सैमसंग अपने जूम लेंस के लिए मेगापिक्सल बढ़ाएगा। लीक से यह भी पता चला है कि बैटरी और चार्जिंग कैपेसिटी समान रहेंगी। अफवाह है कि S25 Ultra की बैटरी कैपेसिटी न्यूनतम 4855mAh या सामान्य तौर पर 5000mAh है, जिसकी चार्जिंग स्पीड 45W है।

कई रिपोर्ट्स से पता चला है कि स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 वाले स्मार्टफोन इसकी हाई पावर खपत के चलते बैटरी कैपेसिटी बढ़ाने को प्राथमिकता देंगे। जैसे कि आगामी OPPO Find X7 Ultra में 6,000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है। हालांकि, ऐसा लगता है कि Samsung के पास इस समय समान अपग्रेड की कोई प्लान नहीं है। उम्मीद है कि Galaxy S25 Ultra एंड्रॉइड 15 पर बेस्ड स्टेबल वन यूआई 7 इंटरफेस के साथ आएगा। इसके अलावा बीते महीने के एक लीक से पता चला था कि S25 Ultra अपने पिछले मॉडल S24 Ultra की तुलना में स्लिम होगा।

हालांकि, साइज में यह अंतर बेहद कम है। रिपोर्ट से पता चला है कि Samsung स्लिमनेस के लिए कैमरा कैपेबिलिटीज को कम नहीं कर रहा है। डिजिटल चैट स्टेशन का हाल ही में आई लीक से इसकी काफी हद तक पुष्टि होती है। S25 Ultra में ज्यादा कर्व्ड डिजाइन मिल सकता है जो कि S23 Ultra और S22 Ultra जैसा होगा।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright display with fewer reflections
  • Great battery life
  • Useful AI features
  • Excellent performance
  • Top-quality cameras
  • Longer software support
  • Bad
  • Expensive
  • Relatively slower charging speeds
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.