OPPO Reno12 5G सीरीज होगी 12 जुलाई को लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस

OPPO Reno12 5G सीरीज में 6.7 इंच की FHD+ फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट है।

OPPO Reno12 5G सीरीज होगी 12 जुलाई को लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस

Photo Credit: OPPO

OPPO Reno12 Pro 5G में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • OPPO Reno12 5G सीरीज में 6.7 इंच की FHD+ फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले है।
  • OPPO Reno12 सीरीज में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा है।
  • OPPO Reno12 5G सीरीज में 5000mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
OPPO ने आज घोषणा की है कि वह 12 जुलाई 2024 को भारत में OPPO Reno12 5G सीरीज को लॉन्च करने वाला है, जिसमें Reno12 5G और Reno12 Pro 5G शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि Reno12 सीरीज पावरफुल एआई फीचर्स, मजबूत ड्यूराबिलिटी और शानदार डिजाइन के साथ यूजर्स एक्सपीरियंस बेहतर करने के लिए डिजाइन की गई है। यहां हम आपको OPPO Reno12 सीरीज के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


OPPO Reno12 Series Price


OPPO Reno12 सीरीज लॉन्च के बाद Flipkart, OPPO इंडिया ऑनलाइन स्टोर और ऑफलाइन स्टोर पर उपलब्ध होगी। कीमत की जानकारी अगले हफ्ते स्मार्टफोन्स के लॉन्च पर पता चलेगी।


OPPO Reno12 5G, OPPO Reno12 Pro 5G Specifications


OPPO Reno12 Pro 5G में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 और Reno12 5G में गोरिल्ला ग्लास 7i के साथ क्वाड-माइक्रो कर्व्ड इनफिनिट व्यू डिस्प्ले है। दोनों मॉडलों में 43° क्वाड-माइक्रो कर्व के साथ 6.7 इंच की FHD+ फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट, 93.5% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 1.69 मिमी साइड बेजेल्स हैं। 10-बिट पैनल 1.07 बिलियन कलर डिस्प्ले करते हैं, जो 1200 निट्स तक पीक एचडीआर ब्राइटनेस के साथ ज्यादा रोशनी में भी बेहतर विजिबिलिटी प्रदान करते हैं।

दोनों स्मार्टफोन गिरने और झटकों से बचाव के लिए स्पंच से प्रेरित ऑल-राउंड अर्मर प्रोटेक्शन से लैस हैं। हाई पावर एलॉय फ्रेमवर्क एक मजबूत और कॉरिशन प्रतिरोधी बिल्ड प्रदान करता है जो कि एयरोस्पेस क्वालिटी स्टैंडर्ड को पूरा करता है। दोनों स्मार्टफोन स्पीकर, यूएसबी-सी पोर्ट और सिम कार्ड ट्रे जैसे कंपोनेंट के साथ धूल और पानी से बचाव के लिए IP65-रेटिंग से लैस हैं। Reno12 Pro 5G को SGS द्वारा प्रीमियम परफॉर्मेंस 5 स्टार मल्टी-सीन सिक्योरिटी के लिए टेस्ट किया गया है जो अन्य फीचर्स के बीच पानी और शॉक प्रतिरोध को कवर करता है। Reno12 में SGS परफॉर्मेंस 5 स्टार मल्टीसीन परफॉर्मेंस है जिसमें आंखों की थकान को कम करने के लिए लो ब्लू लाइट और फ्लिकर फ्री स्क्रीन शामिल है।

OPPO Reno12 Pro 5G भारत में सनसेट गोल्ड और स्पेस ब्राउन में उपलब्ध होगा। वहीं Reno12 तीन कलर्स सनसेट पीच, मैट ब्राउन और एस्ट्रो सिल्वर में उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन VoWiFi पर लैग-फ्री वॉयस कम्युनिकेशन और ड्यूल सिम सपोर्ट के साथ स्मार्ट नेटवर्क चयन प्रदान करते हैं। OPPO Reno12 सीरीज में 4nm MediaTek Dimensity 7300-Energy प्रोसेसर के साथ MediaTek APU 655 दिया गया है जो कि AI परफॉर्मेंस चालू करने के साथ AI क्लियर फेस, AI राइटर, AI रिकॉर्डिंग समरी और AI इरेजर 2.0 आदि का सपोर्ट करता है। दोनों मॉडल में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। बैटरी सिर्फ 46 सेकेंड में 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है।

OPPO Reno12 Pro के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी Sony LYT-600 कैमरा, 2x पोर्ट्रेट जूम और 20x डिजिटल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो Samsung JN5 कैमरा और 8 मेगापिक्सल IMX 355 अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में ऑटोफोकस और 90° FOV के साथ 50 मेगापिक्सल JN5 कैमरा दिया गया है। Reno12 Pro के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी Sony LYT-600 कैमरा, 2 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल IMX 355 अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल GC32E2 कैमरा दिया गया है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1080x2412 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Sleek and slim design
  • Vibrant 120Hz AMOLED display
  • Fast wired charging
  • Versatile camera system
  • Useful AI features
  • कमियां
  • Bloatware
  • No wireless charging
  • Pricing could have been better
डिस्प्ले6.70 इंच
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1080x2412 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Pro+ जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  2. 50MP कैमरा के साथ Red Magic 11S Pro, 11S Pro+ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. इलेक्ट्रिक बाइक मार्केट में Oben Rorr Evo का धमाका, 15 दिनों में 25 हजार से ज्यादा बुकिंग!
  4. iQOO Z11 Lite 5G जल्द होगा लॉन्च, MediaTek Dimensity 6300 हो सकता है चिपसेट
  5. Lava Shark 2 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च: बजट में 120Hz डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ!
  6. फ्री X अकाउंट यूज करते हैं? Elon Musk की कंपनी ने बदल दिए कई नियम
  7. क्रिप्टो मार्केट में बिकवाली से दो सप्ताह के निचले लेवल पर Bitcoin  
  8. भारत में AI फोटो का क्रेज बेकाबू! ChatGPT Images 2.0 ने पार किया 1 अरब का आंकड़ा
  9. Vodafone Idea के नए इंटरनेशनल रोमिंग प्लान पेश, अब 30 दिनों की वैधता के साथ मिलेगा 70GB इंटरनेट
  10. Sony Inzone H6 Air हेडफोन हुए दमदार गेमिंग फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »