Samsung के Galaxy S24 Ultra में मिल सकते हैं 2 RAM वेरिएंट्स, अगले महीने लॉन्च की तैयारी

कंपनी के स्मार्टफोन्स की नई सीरीज में Galaxy S24, Galaxy S24+, और Galaxy S24 Ultra शामिल हो सकते हैं

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 दिसंबर 2023 16:12 IST
ख़ास बातें
  • इस सीरीज के Galaxy S24 में केवल 8 GB का RAM दिया जा सकता है
  • Galaxy S24+ और Galaxy S24 Ultra में दो RAM वेरिएंट्स मिल सकते हैं
  • भारत के BIS सर्टिफिकेशन पर Galaxy S24+ दिखा था

कंपनी ने इस वर्ष फरवरी में Galaxy S23 सीरीज को पेश किया था

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung की Galaxy S24 सीरीज को अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने इस वर्ष फरवरी में Galaxy S23 सीरीज को पेश किया था। इसके स्मार्टफोन्स की नई सीरीज में Galaxy S24, Galaxy S24+, और Galaxy S24 Ultra शामिल हो सकते हैं। 

कुछ लीक से Galaxy S24 सीरीज के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी मिली है। टिप्सटर Ice Universe ने X पर एक पोस्ट में बताया है कि Galaxy S24+ और Galaxy S24 Ultra में 8 GB और 12 GB के RAM वेरिएंट्स हो सकते हैं, जबकि Galaxy S24 में केवल 8 GB का RAM दिया जा सकता है। हाल ही में Galaxy S24 Ultra को बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर Snapdragon 8 Gen 3 SoC और 12 GB के RAM के साथ देखा गया था। 

भारत के BIS सर्टिफिकेशन पर Galaxy S24+ दिखा था। Galaxy S24 सीरीज में AI कैमरा क्षमता मिल सकती है, जिससे इसका मुकाबला Google की Pixel 8 सीरीज से होगा। Galaxy S24 Ultra में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप लेंस और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर हो सकता है। इसमें टाइनेयिम फ्रेम दिया जा सकता है। बड़ी संख्या में बिकने वाले iPhone बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Apple ने नई iPhone 15 सीरीज के प्रो और मैक्स स्मार्टफोन्स में स्टेनलेस स्टील के फ्रेम के बजाय टाइटेनियम का इस्तेमाल किया है। 

हाल ही में The Elec की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि सैमसंग 17 जनवरी को अमेरिका के सैन जोस में Galaxy Unpacked इवेंट आयोजित करेगी। इसके साथ ही इन स्मार्टफोन्स के लिए प्री-ऑर्डर लेने शुरू किए जा सकते हैं। इनके लिए प्री-ऑर्डर देने वाले कस्टमर्स को 26 से 30 जनवरी के बीच हैंडसेट मिल सकते हैं। Galaxy S24 की सेल्स 30 जनवरी से शुरू हो सकती है। इससे पहले टिप्सटर Sonny Dickson ने एक पोस्ट में इस सीरीज में शामिल स्मार्टफोन्स की डमी यूनिट्स दिखाई थी। इसमें Galaxy S24 और Galaxy S24+ में एक्सटर्नल मेटल फ्रेम के साथ राउंडेड ऐजेज हैं। Galaxy S23 और Galaxy S23+ की तुलना में इनके मेट फ्रेम के कोने फ्लैट दिख रहे हैं। ये डमी यूनिट्स हैं और इस वजह से इन जानकारी को पूरी तरह सही नहीं मानना चाहिए। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact design that?s hard to beat
  • Long-term software update commitment
  • Good performance, effective heat management
  • All-day battery life
  • IP68 rated
  • Bad
  • Only minor design changes
  • Relatively slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

3,900 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4,700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Unique design
  • Bright and accurate display
  • Good gaming performance
  • Excellent cameras, quality video recording
  • Solid battery life
  • Bad
  • Expensive
  • Still too large for most hands
  • Loaded with bloatware
  • Relatively slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe 2 5G का नया स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च, 6GB RAM के साथ इन फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  2. Realme P4R 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  3. 50MP कैमरा, 8560mAh बैटरी के साथ Honor X70 Pro Max लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 50MP कैमरा, 8560mAh बैटरी के साथ Honor X70 Pro Max लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. OnePlus N6 की इंडिया एंट्री पक्की! इस दिन होगा लॉन्च, सामने आया डिजाइन
  3. Free Fire Max में फ्री बंडल्स और स्किन चाहिए? ये रहे आज के कोड
  4. HMD Vibe 2 5G का नया स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च, 6GB RAM के साथ इन फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  5. UAN नंबर भूल गए? UMANG App से ऐसे पता करें
  6. Honor X80 Pro Max देगा 22 जून को दस्तक, 11000mAh की धांसू बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
  7. Apple का सबसे सस्ता MacBook अब और सस्ता! 10 हजार रुपये तक का फायदा, यहां मिलेगी डील
  8. Oppo Reno 16 Pro आया गीकबेंच पर नजर, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
  9. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Oppo फोन मिल रहा 17 हजार रुपये सस्ता, यहां आई गजब डील
  10. Realme P4R 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.