Samsung Galaxy Note 8 अगस्त में हो सकता है लॉन्च

सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ स्मार्टफोन के सफल लॉन्च और जबरदस्त बिक्री के बाद सैमसंग का आत्मविश्वास बढ़ गया है। और कंपनी ने खुलासा किया है कि सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 स्मार्टफोन को मध्य अगस्त के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा, स्मार्टफोन के डुअल रियर कैमरा सेटअप के बारे में भी जानकारी लीक हुई है।

Samsung Galaxy Note 8 अगस्त में हो सकता है लॉन्च
ख़ास बातें
  • गैलेक्सी नोट 7 को भी पिछले साल मध्य अगस्त में लॉन्च किया गया था
  • सैमसंग द्वारा तीन अलग-अलग कैमरा मॉड्यूल पर काम करने की ख़बर है
  • इस स्मार्टफोन में इनफिनिटी डिस्प्ले हो सकता है
विज्ञापन
सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ स्मार्टफोन के सफल लॉन्च और जबरदस्त बिक्री के बाद सैमसंग का आत्मविश्वास बढ़ गया है। और कंपनी ने खुलासा किया है कि Samsung Galaxy Note 8 स्मार्टफोन को मध्य अगस्त के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा, स्मार्टफोन के डुअल रियर कैमरा सेटअप के बारे में भी जानकारी लीक हुई है।

सबसे पहले बात करते हैं लॉन्च के बारे में, दक्षिण कोरिया पब्लिकेशन द बेल की रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण कोरिया की दिग्गज़ टेक कंपनी आने वाले Samsung Galaxy Note 8 फ्लैगशिप स्मार्टफोन को सितंबर में होने वाले आईएफएस इवेंट से पहले लॉन्च करेगी। इससे पहले नोट सीरीज़ के गैलेक्सी नोट 7 को छोड़कर सभी स्मार्टफोन को इसी इवेंट में लॉन्च किया जाता था। गौर करने वाली बात है कि, कंपनी द्वारा पहले आने वाले नोट फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लॉन्च करने में देरी की उम्मीद थी। क्योंकि पिछले साल गैलेक्सी नोट 7 के लॉन्च में जल्दबाजी के चलते बैटरी में खामी आई और इस वज़ह से स्मार्टफोन में धमाके की शिकायतें मिलीं। कंपनी ने पिछले साल आईफोन 8 लॉन्च के लॉन्च होने से पहले नोट 7 के साथ अच्छी शुरुआत की थी।

अब बात करते हैं गैलेक्सी नोट 8 के डुअल कैमरा सेटअप स्मार्टफोन की, एक वीबो टिप्सटर ने बताया कि स्मार्टफोन में रियर पर 13 मेगापिक्सल के दो सेंसर होंगे। फोन्स डेली ने एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी। इसके अलावा, टिप्सटर ने बताया कि कंपनी तीन अलग-अलग डुअल कैमरा मॉड्यूल पर काम कर रही है। जबकि सैमसंग गैलेक्सी सी10 की लीक तस्वीरों में भी डुअल रियर कैमरा होने का पता चला है। अब हमें तीसरे डुअल कैमरा सेटअप वाले फोन की जानकारी मिलने का इंतज़ार रहेगा।

याद दिला दें कि, जाने-माने केजीआई सिक्योरिटीज़ के विश्लेषक मिंग-शी कुओ ने इससे पहले बताया था कि सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 में एक डुअल कैमरा सेटअप होगा जो 12 मेगापिक्सल और 13 मेगापिक्सल सेंसर से लैस होगा।

हाल ही में, कई रिपोर्ट से पता चला था कि सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें स्नैपड्रैगन 836 प्रोसेसर दिया जाएगा। इससे पहले आई लीक से फोन में 6.3 इंच इनफिनिटी डिस्प्ले और एंड्रॉययड 7.1.1 नूगा होने की जानकारी मिली थी। सैमसंग गैलेक्सी नोटट 8 में 6 जीबी रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज हो सकती है।

इससे पहले ख़बरें आईं थीं कि फोन में डिस्प्ले के नीचे एक इंटीग्रेटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा। लेकिन फिलहाल सैमसंग द्वारा इस योजना पर काम ना करने की ख़बरें हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  2. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  3. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  4. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  5. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  8. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  9. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »