• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 में होगा आईफोन 7 प्लस से ज़्यादा बेहतर डुअल कैमरा: रिपोर्ट

सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 में होगा आईफोन 7 प्लस से ज़्यादा बेहतर डुअल कैमरा: रिपोर्ट

सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 में होगा आईफोन 7 प्लस से ज़्यादा बेहतर डुअल कैमरा: रिपोर्ट
विज्ञापन
पिछले महीने ही सैमसंग के गैलेक्सी नोट 8 के स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन लीक हुए थे। अब गैलेक्सी नोट 8 के बाारे में भरोसेमंद मिंग-शी कुओ ने एक नए इनवेस्टर नोट में ज़िक्र किया है। कुओ का अनुमान है कि आने वाला गैलेक्सी नोट 8 स्मार्टफोन सैमसंग का पहला डुअल कैमरा हैंडसेट होगा। इसके अलावा कुओ ने अपने नोट में लिखा कि गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ की बिक्री प्री-ऑर्डर के दौरान उम्मीद से ज़्यादा हो रही है।

9'टू5 की रिपोर्ट के मुताबिक,  कुओ ने स्पष्ट करते हुए बताया कि गैलेक्सी नोट 8 में 'सबसे ज़्यादा महत्वपूर्ण अपग्रेड' होगा एक डुअल कैमरा सेटअप का होना। डुअल कैमरा में 3एक्स ऑप्टिकल ज़ूम, 12 मेगापिक्सल वाइड-एंगल सीआईएस सपोर्ट वाले डुअल फोटोडियोड (2पीडी), 13 मेगापिक्सल टेलीफोटो सीआईएस, डुअल 6पी लेंस और डुअल ओआईएस होंगे। विश्लेषक ने दावा किया है कि गैलेक्सी नोट 8 का डुअल कैमरा, आईफोन 7 प्लस से ज़्यादा बेहतर होगा। लेकिन इसमें आईफोन 7 प्लस की तरह ओलेड डिस्प्ले होगा।

सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 स्मार्टफोन को साल की दूसरी छमाही में लॉन्च किया जा सकता है। अब, इस स्मार्टफोन का एक स्केच ऑनलाइन लीक हुआ है और सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 के स्पेसिफिकेशन का भी पता चला है। इसके अलावा कुओ ने गैलेक्सी एस8 वाले कुछ फ़ीचर भी नोट 8 में होने की बात कही है। रियर फिंगरप्रिंट सेंसर, एक 6.4 इंच क्वाडएचडी+ ओलेड डिस्प्ले और एक्सीनॉस 8895 प्रोसेसर या स्नैपड्रैगन एमएसएम8998 प्रोसेसर हो सकता है।

इसके अलावा, कुओ ने जानकारी दी है कि गैलेक्सी एस8 को शुरुआत में ग्राहकों से किस तरह की प्रतिक्रिया मिल रही है। विश्लेषक का दावा है कि गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ के लिए बाज़ार से लॉन्च के बाद से अब तक उम्मीद से ज़्यादा बेहतर प्रतिक्रिया मिली है। इसी वज़हर से केजीआई का अनुमान है कि इन डिवाइस की बेचे जाने वाले यूनिट की संख्या 40 मिलियन और 45 मिलियन से बढ़कर 50 मिलियन और 55 मिलियन तक हो सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  5. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  6. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  7. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  8. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  10. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »