Samsung Galaxy Note 8 में इनफिनिटी डिस्प्ले और एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा होने का खुलासा

सैमसंग द्वारा अब तक के शायद सबसे ख़ूबसूरत फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ लॉन्च करने के बाद, अब कंपनी के अगले 'गैलेक्सी नोट' स्मार्टफोन लॉन्च करने का इंतज़ार है। दक्षिण कोरियाई टेक दिग्गज़ 2017 की दूसरी तिमाही में गैलेक्सी नोट 8 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी।

Samsung Galaxy Note 8 में इनफिनिटी डिस्प्ले और एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा होने का खुलासा
विज्ञापन
सैमसंग द्वारा अब तक के शायद सबसे ख़ूबसूरत फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ लॉन्च करने के बाद, अब कंपनी के अगले 'गैलेक्सी नोट' स्मार्टफोन लॉन्च करने का इंतज़ार है। दक्षिण कोरियाई टेक दिग्गज़ 2017 की दूसरी तिमाही में Samsung Galaxy Note 8 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। और एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस फैबलेट में सैमसंग गैलेक्सी एस8 की तरह ही एक इनफिनिटी डिस्प्ले होगा और यह एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलेगा।

याद दिला दें कि, इनफिनिटी डिस्प्ले एक फैंसी टर्म है जिसे सैमसंग ने गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ में दिए गए करीब बेज़ेल-लेस डिस्प्ले को दिया है। ऊपर व नीचे दिए गए पतले बेज़ेल और इन फ्लैगशिप स्मार्टफोन के घुमावदार किनारों के चलते डिस्प्ले 18:5:9 के अनुपात में आता है और शानदार अहसास देता है। सैमसंग, अपने आने वाले गैलेक्सी नोट 8 में भी यही इनफिनिटी डिस्प्ले देने पर विचार कर रही है। एक डच वेबसाइट ने यह जानकारी दी और यह खुलासा भी किया कि कंपनी फोन को एंड्रॉयड नूगा के लेटेस्ट वर्ज़न पर टेस्ट कर रही है।

सैमसंग के आने वाले फैबलेट में 6.3 इंच डिस्प्ले होने का खुलासा हुआ है, जो गैलेक्सी एस8+ से थोड़ा बड़ा है। और इस फोन को अमेरिका में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर और दूसरे बाज़ारों में एक्सीनॉस 8895 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाएगा। गैलेक्सी नोट 8 से होम बटन हटाया जा सकता है। इसकी जगह, फोन में गैलेक्सी एस8 की तरह ही डिस्प्ले के नीचे एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। सिनेप्टिक द्वारा ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर टेक्नोलॉजी पेश करने के बाद से अब ग्लास पर भी फिंगरप्रिंट के जरिए स्कैन करना आसान होगा। सैमसंग द्वारा अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन में दिए जाने की उम्मीद है।

गैलेक्सी नोट 8 में रियर पर एक डुअल कैमरा सेटअप होने का खुलासा हुआ है। फोन में 12 मेगापिक्सल वाइड-एंगल और एक 13 मेगापिक्सल टेलीफोटो सीआईएस होगा। यह 3एक्स ऑप्टिकल ज़ूम, 6पी डुअल लेंस और डुअल ओआईएस सपोर्ट करेगा।

गैलेक्सी नोट 8 की लीक तस्वीरों से ना केवल डुअल रियर कैमरा सपोर्ट की जानकारी मिली थी, बल्कि फोन में स्क्रीन के नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर का भी पता चला था। और उस समय रियर व फ्रंट पर कोई फिज़िकल फिंगरप्रिंट स्कैनर ना होने की जानकाी सामने आई थी। लेकिन, अभी तक गैलेक्सी नोट 8 के साथ एस पेन के बारे में कुछ पता नहीं चला है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  2. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  3. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  4. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  6. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  9. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  10. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »