Samsung Galaxy Note 8 के स्पेसिफिकेशन लीक, 6 जीबी रैम होने की उम्मीद

सैमसंग ने ऐलान कर दिया है कि कंपनी अपने गैलेक्सी नोट 8 स्मार्टफोन 23 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। और कई बार लीक हो चुकीं तस्वीरों से हैंडसेट के डिज़ाइन के बारे में कई जानकारियां पहले ही सामने आ चुकीं हैं।

Samsung Galaxy Note 8 के स्पेसिफिकेशन लीक, 6 जीबी रैम होने की उम्मीद
ख़ास बातें
  • यह स्मार्टफोन 23 अगस्त को लॉन्च होगा
  • गैलेक्सी नोट 8 में एक डुअल कैमरा सेटअप हो सकता है
  • इस हैंडसेट का डिज़ाइन पहले भी कई बार तस्वीरों में लीक हो चुका है
विज्ञापन
सैमसंग ने ऐलान कर दिया है कि कंपनी अपने गैलेक्सी नोट 8 स्मार्टफोन 23 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। और कई बार लीक हो चुकीं तस्वीरों से हैंडसेट के डिज़ाइन के बारे में कई जानकारियां पहले ही सामने आ चुकीं हैं। अब, कंपनी द्वारा लॉन्च किए जाने वाले Samsung Galaxy Note 8 स्मार्टफोन के फाइनल स्पेसिफिकेशन लीक हुए हैं। और इन स्पेसिफिकेशन से आने वाली गैलेक्सी नोट सीरीज़ फ्लैगशिप फोन में 6 जीबी रैम होने का खुलासा हुआ है।

सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 की पहले लीक हो चुकीं तस्वीरों के बाद, वेंचर बीट के इवान ब्लास ने अब स्मार्टफोन के कथित फाइनल स्पेसिफिकेशन लीक किए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, गैलेक्सी नोट 8 में एक 6.3 इंच क्वाडएचडी (1440x2960 पिक्सल्स) इनफिनिटी डिस्प्ले होगा जो 18:5: के आस्पेक्ट रेशियो के साथ आएगा। सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ की तरह ही, इस फोन के अंतर्राष्ट्रीय वेरिएंट में एक्सीनॉस 8895 प्रोसेसर जबकि अमेरिका में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर हो सकता है।  

सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 के अहम फ़ीचर की बात करें तो, एस पेन स्टायलस के अलावा फोन का कैमरा सबसे ख़ास होगा। सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 में 12 मेगापिक्सल के सेंसर के साथ डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, प्राइमरी वाइड-एंगल लेंस, अपर्चर एफ/1.7 और डुअल-पिक्सल ऑटोफोकस जबकि सेकेंडरी टेलीफोटो लेंस, अपर्चर एफ/2.4 और 2एक्स ऑप्टिकल ज़ूम से लैस है। इसके अलावा, दोनों लेंस ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन के साथ आते हैं।

जैसा कि हमने पहले बताया कि, सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 में 6 जीबी रैम दिया जाएगा, जबकि गैलेक्सी एस8 वेरिएंट में 4 जीबी रैम है। गैलेक्सी नोट 8 में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होने का खुलासा हुआ है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। इस हैंडसेट का डाइमेंशन 162.5x74.6x8.5 मिलीमीटर होने की उम्मीद है। गैलेक्सी नोट 8 में 3300 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है जो वायरलेस चार्जिंग या यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग से लैस होगी। हैंडसेट में रियर पर एक फिंगरप्रिंट स्कैनर होने की उम्मीद है।

सैमसंग गैलेक्सी नोट 8  को मिडनाइट ब्लैक और मैपल गोल्ड कलर वेरिएंट में लॉन्च किए जाने का खुलासा हुआ था। लेकिन इसे बाद में ऑर्किड ग्रे और डीप सी ब्लू कलर वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। याद दिला दें कि ब्लास ने हाल ही में इन कलर वेरिएंट की तस्वीरों को साझा किया था। रिपोर्ट के मुताबिक, गैलेक्सी नोट 8 की कीमत 1,000 यूरो के आसपास होगी जबकि फोन सिंतबर से मिलना शुरू हो जाएगा।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent buildquality, design and display
  • Useful stylus
  • Very good cameras
  • Speedy performance
  • कमियां
  • Slightly heavy
  • Battery life could be better
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 8895
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1440x2960 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  5. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  7. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  8. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  9. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  10. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »