Samsung Galaxy Note 8 की तस्वीर लीक, डुअल कैमरा से जुड़ी जानकारी का खुलासा

सैमसंग ने ऐलान कर दिया है कि गैलेक्सी नोट 8 को आधिकारिक तौर पर 23 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। इवेंट से पहले Samsung Galaxy Note 8 की तस्वीरें लगातार इंटरनेट पर लीक हो रही हैं।

Samsung Galaxy Note 8 की तस्वीर लीक, डुअल कैमरा से जुड़ी जानकारी का खुलासा
ख़ास बातें
  • गैलेक्सी नोट 8, 23 अगस्त को लॉन्च होगा
  • इस फोन में इनफिनिटी डिस्प्ले होने का खुलासा हुआ है
  • इस फोन में रियर पर एक डुअल कैमरा सेटअप होने का खुलासा हुआ है
विज्ञापन
सैमसंग ने ऐलान कर दिया है कि गैलेक्सी नोट 8 को आधिकारिक तौर पर 23 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। इवेंट से पहले Samsung Galaxy Note 8 की तस्वीरें लगातार इंटरनेट पर लीक हो रही हैं। अगले गैलेक्सी नोट सीरीज़ के फ्लैगशिप हैंडसेट की एक नई लीक तस्वीर से भी पिछली लीक की तरह ही डिज़ाइन होने का पता चला है। लेकिन हैंडसेट के कैमरे के बारे में कंपनी द्वारा भी खुलासा किया गया है।

सबसे पहले बात करते हैं सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 की तस्वीर की। इस तस्वीर को भरोसेमंद टिप्सटर इवान ब्लास ने पोस्ट किया है और इसमें कथित स्मार्टफोन के मिडनाइट ब्लैक कलर वेरिएंट को देखा जा सकता है। सैमसंग ने इनवाइट इमेज में  "Do bigger things" का इस्तेमाल किया था, और आने वाले स्मार्टफोन में 6.3 इंच का बड़ा इनफिनिटी डिस्प्ले देखा जा सकता है। लीक तस्वीर में आगे की तरफ़ गैलेक्सी एस8 की तरह डिज़ाइन है और इससे पता चलता है कि गैलेक्सी नोट 8 में ज़्यादा चौकोर किनारे होंगे।

बता दें कि सॉफ्टवेयर और स्टायलस फ़ीचर की बात करें तो गैलेक्सी नोट सीरीज़, सैमसंग की गैलेक्सी एस सीरीज़ से अलग होती है। और गैलेक्सी नोट 8 के ज़्यादा फ़ीचर के लिए हमें आधिकारिक लॉन्च तक इंतज़ार करना होगा।

इसके अलावा, सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 में डुअल कैमरा सेटअप होने की ख़बरें हैं। सैमसंग-इलेक्ट्रो मैकेनिक्स ने डुअल कैमरा सेटअप और इसके फ़ीचर के बारे में जानकारी पोस्ट की है। इस जानकारी को सबसे पहले 9To5Google ने सार्वजनिक किया। गैलेक्सी नोट 8 में रियर पर डुअल कैमरा फ़ीचर होने की उम्मीदें काफ़ी दिनों से हैं, और संभव है कि आने वाले फ्लैगशिप फोन के कैमरे के बारे में यह जानकारी सही हो।

कंपनी द्वारा पोस्ट की गई डिटेल की बात करें तो, डुअल कैमरा सेटअप में एक 3एक्स ऑप्टिकल ज़ूम दिया जाएगा। गौर करने वाली बात है कि, डुअल कैमरा सेटअप वाले दूसरे स्मार्टफोन जैसे आईफोन 7 प्लस में 2एक्स ऑप्टिकल ज़ूम दिया गया है।

डेप्थ-ऑफ-फ़ील्ड के अलावा, यूज़र सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 में दिए गए कैमरा सेटअप से कम रोशनी में बेहतरीन फोटोग्राफी की उम्मीद कर सकते हैं। यूज़र को तस्वीरें क्लिक करने के बाद, फोकस रीअरेंज करने के दौरान बैकग्राउंड का कुछ हिस्सा ब्लर करने का विकल्प मिलता है। कुछ दूसरे स्मार्टफोन में भी इस फ़ीचर का इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी ने साफतौर पर स्पष्ट कर दिया है कि इस डुअल कैमरा सेटअप के ऐप्लिकेशन को स्मार्टफोन, टैबलेट, गेमिंग डिवाइस और टेलीविज़न पर इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 कंपनी का पहला हैंडसेट हो सकता है जिसमें डुअल कैमरा सेटअप होगा।

याद दिला दें, हाल ही में सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 की तस्वीरें एक केस निर्माता द्वारा लीक की गईं थी। और फोन को एफसीसी सर्टिफिकेशन भी मिला था।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent buildquality, design and display
  • Useful stylus
  • Very good cameras
  • Speedy performance
  • कमियां
  • Slightly heavy
  • Battery life could be better
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 8895
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1440x2960 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  4. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  5. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  6. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  7. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  8. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  9. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  10. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »