सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 के स्पेसिफिकेशन व डिज़ाइन लीक

सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 के स्पेसिफिकेशन व डिज़ाइन लीक
विज्ञापन
सैमसंग के आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी एस8 और सैमसंग गैलेक्सी एस8+ के बारे में ख़बरें तेजी से आ रही हैं। लेकिन गैलेक्सी नोट 8 के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है । सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 स्मार्टफोन को साल की दूसरी छमाही में लॉन्च किया जा सकता है। अब, इस स्मार्टफोन का एक स्केच ऑनलाइन लीक हुआ है और सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 के स्पेसिफिकेशन का भी पता चला है।

स्लैशलीक्स द्वारा लीक किए गए इस स्केच में गैलेक्सी एस8 जैसे ही डिज़ाइन वाले एक बड़े डिवाइस को देखा जा सकता है। तस्वीर में कोई होम बटन नहीं दिख रहा है और अगले हिस्से पर अधिकतर डिस्प्ले का कब्ज़ा है। जबकि ऊपर व नीचे की तरफ़ बेहद पतले डिज़ाइन है। नीचे की तरफ, एक एस पेन स्लॉट, एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक है। ऊपरी किनारे पर एक सिम स्लॉट है और दोनों किनारों पर स्पीकर दिए जा सकते हैं। गैलेक्सी नोट 8 में ऊपर व नीचे स्पीकर होने का मतलब है कि ऑडियो पहले से ज्यादा बेहतर होगा।

इसके अलावा, लीक से खुलासा होता है कि अमेरिका में गैलेक्सी नोट 8 में 6.4 इंच सुपर एमोलेड 4के डिस्प्ले और एक स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट होगा। अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में, सैमसंग इस फोन में अभी तक लॉन्च नहीं किए गए अपना 9-सीरीज़ एक्सीनॉस चिपसेट दे सकती है। इसके अलावा, सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 में 6 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज होगी। इसका मतलब है कि नोट 8 कई स्टोरेज वेरिएंट में आएगा, और 256 जीबी टॉप वेरिएंट होगा। ये सभी जानकारियां अभी शुरुआती लीक पर आधारित हैं और सैमसंग द्वारा नोट 8 के बारे में फैसले लेने में अभी समय बाकी है।

अभी, सैमसंग का ध्यान पूरी तरह से गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ पर है। ये स्मार्टफोन न्यूयॉर्क में 29 मार्च को होने वाले गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में लॉन्च किए जाएंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Surya Grahan 2026 Live: आज इतने बजे लगेगा सूर्य पर ग्रहण! भारत में क्या होगा समय, जानें सबकुछ
  2. 40W आउटपुट, लालटेन जैसा डिजाइन, JBL का नया ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, IP68 रेटिंग
  3. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  4. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  6. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  7. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  8. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  9. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  10. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »