Samsung Galaxy Note 8 भारत में 12 सितंबर को होगा लॉन्च

सैमसंग ने पिछले महीने अपना फ्लैगशिप नोट स्मार्टफोन गैलेक्सी नोट 8 लॉन्च किया था। अब कंपनी भारत में 12 सिंतबर को नई दिल्ली में एक इवेंट का आयोजन कर रही है।

Samsung Galaxy Note 8 भारत में 12 सितंबर को होगा लॉन्च
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 भारत में 12 सितंबर को लॉन्च होगा
  • कंपनी ने मीडिया इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं
  • गैलेक्सी नोट 8 पिछले महीने ही अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में लॉन्च हुआ है
विज्ञापन
सैमसंग ने पिछले महीने अपना फ्लैगशिप नोट स्मार्टफोन गैलेक्सी नोट 8 लॉन्च किया था। अब कंपनी भारत में 12 सिंतबर को नई दिल्ली में एक इवेंट का आयोजन कर रही है। उम्मीद है कि इस इवेंट में  Samsung Galaxy Note 8 लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजना शुरू कर दिए हैं।

सैमसंग द्वारा भेजे गए मीडिया इनवाइट में ज़िक्र है कि कंपनी 12 सितंबर को नई दिल्ली में एक इवेंट आयोजित करेगी। यह इवेंट दोपहर 12.30 बजे शुरू होगा। कंपनी ने इनवाइट को एक जिफ़ इमेज के तौर पर भेजा है जिसमें कई सारे लोगों को हाथ जोड़कर स्वागत करते हुए दिखाया गया है। इसके साथ ही कंपनी ने इनवाइट में जानकारी दी है कि लॉन्च इवेंट को कंपनी की न्यूज़रूम साइट news.samsung/com.in और news.samsung.com/bharat पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगी।

सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 में 6.3 इंच का क्वाड एचडी+ (2960×1440 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। यह भी गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8 प्लस की तरह इनफिनिटी डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 521 पिक्सल प्रति इंच है। बताया गया है कि डिस्प्ले का डिफॉल्ट फुल-एचडी+ रिज़ॉल्यूशन पर चलेगा। इसे क्वाड एचडी+ में सेटिंग्स बदला जा सकता है।
 
samsung galaxy note 8

अब बात Samsung Galaxy Note 8 के सबसे अहम डुअल रियर कैमरा सेटअप की। पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल के दो सेंसर दिएगए हैं जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन को सपोर्ट करते हैं। फ्रंट पैनल पर सेल्फी के लिए एफ/1.7 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। डिवाइस की बैटरी 3,300 एमएएच की है। गैलेक्सी नोट 7.1.1 नूगा पर चलेगा और इसे नोट सीरीज़ के अन्य फोन की तरह आईपी68 का सर्टिफिकेशन मिला हुआ है। यह फोन वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।

इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। बता दें कि भारतीय मार्केट में सैमसंग के अपने एक्सीनॉस प्रोसेसर का इस्तेमाल होगा। आपको 6 जीबी रैम मिलेगा। इनबिल्ट स्टोरेज के तीन विकल्प हैं- 64, 128 और 256 जीबी। आपको माइक्रोएसडी कार्ड का भी सपोर्ट मिलेगा। गैलेक्सी नोट 8 उन चुनिंदा हैंडसेट में से है जो ब्लूटूथ 5.0 सपोर्ट के साथ आता है।


 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent buildquality, design and display
  • Useful stylus
  • Very good cameras
  • Speedy performance
  • कमियां
  • Slightly heavy
  • Battery life could be better
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 8895
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1440x2960 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  4. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  6. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  8. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  9. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  10. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »