• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • सैमसंग गैलेक्सी नोट7 ने दक्षिण कोरिया में प्री ऑर्डर के सारे रिकॉर्ड तोड़े: रिपोर्ट

सैमसंग गैलेक्सी नोट7 ने दक्षिण कोरिया में प्री-ऑर्डर के सारे रिकॉर्ड तोड़े: रिपोर्ट

सैमसंग गैलेक्सी नोट7 ने दक्षिण कोरिया में प्री-ऑर्डर के सारे रिकॉर्ड तोड़े: रिपोर्ट
ख़ास बातें
  • खबर है कि सैमसंग को 2 दिन में गैलेक्सी नोट7 के 2 लाख ऑर्डर मिले हैं
  • कोरिया में यह सबसे ज्यादा प्री-ऑर्डर वाला गैलेक्सी स्मार्टफोन बन गया है
  • गैलेक्सी नोट7 भारत में गुरुवार को लॉन्च होगा
विज्ञापन
सैमसंग गैलेक्सी नोट7 को लॉन्च हुए अभी एक हफ्ता ही हुआ है। अब खबर है कि कंपनी के घरेलू बाजार दक्षिण कोरिया में इस फैबलेट में सबसे ज्यादा प्री-ऑर्डर होने वाले गैलेक्सी स्मार्टफोन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

कोरियन हेरल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी को दो दिन के अंदर ही सैमसंग गैलेक्सी नोट7 के लिए 2 लाख से ज्यादा प्री-ऑर्डर मिल चुके हैं। माना जा रहा है कि सैमसंग गैलेक्सी एस7 को मिले ऑर्डर से कहीं ज्यादा है।

सैमसंग कोरिया में गैलेक्सी नोट7 को खूब प्रमोट कर रही है। फोन के साथ कंपनी कुछ मुफ्त डील जैसे करीब 12,000 रुपये वाला गियर फिट 2, स्क्रीन रिपेयर पर 50 प्रतिशत डिस्काउंट और करीब 6,000 रुपये की कीमत वाला एक गिफ्ट कार्ड मुफ्त दे रही है। गैलेक्सी नोट7 की सबसे अहम खासियत आइरिस स्कैनर है। यह इस किस्म के फ़ीचर से लैस सैमसंग का पहला स्मार्टफोन है। गैलेक्सी नोट सीरीज के अन्य स्मार्टफोन की तरह गैलेक्सी नोट7 भी एस पेन स्टायलस के साथ आता है।

सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 में 5.7 इंच का क्वाड-एचडी (2560 x 1440 पिक्सल) डुअल एज सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 518 पीपीआई है। स्क्रीन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन दी गई है। यह इस ग्लास के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन है। एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलने वाले इस स्मार्टफोन में 64-बिट 14एनएम ऑक्टा-कोर (2.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड + 1.6 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड) प्रोसेसर दिया गया है। हैंडसेट 4 जीबी के एलपीडीडीआर4 रैम से लैस है। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर यूज़र 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल कर पाएंगे।

गैलेक्सी नोट7 में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन से लैस 'डुअल पिक्सल' 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। रियर कैमरे के साथ एक डुअल-एलईडी फ्लैश भी मौजूद है। हैंडसेट में सेल्फी के दीवानों के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

भारत में गैलेक्सी नोट7 को गुरुवार को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने लॉन्च इवेंट के लिए पिछले हफ्ते इनवाइट भेजे थे। इस बीच, कंपनी की भारतीय साइट पर इस स्मार्टफोन का एक डुअल वेरिएंट भी देखा गया।

सैमसंग गैलेक्सी नोट7 19 अगस्त से करीब 59,810 रुपये में 19 अगस्त से ग्लोबली उपलब्ध होगा। यह फोन ब्लू कोरल, गोल्ड प्लेटिनम, सिल्वर टाइटेनियम और ब्लैक ऑनिक्स कलर वेरिएंट में मिलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  2. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  3. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  4. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  5. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  6. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  7. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  9. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »