Samsung Galaxy Note 10 Pro के 4जी वेरिएंट में 4,500 एमएएच की बैटरी होने का दावा

दावा किया गया है कि Samsung Galaxy Note 10 Pro के 4जी वेरिएंट का मॉडल नंबर N975 होगा और यह 4,500 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा।

Samsung Galaxy Note 10 Pro के 4जी वेरिएंट में 4,500 एमएएच की बैटरी होने का दावा
ख़ास बातें
  • गैलेक्सी नोट 10 परिवार के चार हैंडसेट इस बार मार्केट में उतारे जा सकते है
  • गैलेक्सी नोट 10 के 5जी वर्ज़न को भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद
  • Galaxy S10 5G भी 4,500 एमएएच की बैटरी के साथ आता है
विज्ञापन
Samsung Galaxy Note 10 Pro के 4जी वेरिएंट की बैटरी क्षमता के बारे में ऑनलाइन जानकारी लीक हुई है। पता चला है कि सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 प्रो 4जी की बैटरी 4,500 एमएएच की होगी। गौर करने वाली बात है कि यह बीते साल के फ्लैगशिप Samsung Galaxy Note 9 की 4,000 एमएएच की तुलना में 500 एमएएच ज़्यादा है। नए फोन का मॉडल नंबर N975 होने का दावा है। दूसरी तरफ, EB-BN975ABU मॉडल नंबर वाला एक बैटरी पैक कोरिया इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी द्वारा सर्टिफाई किया गया है। अभी कुछ दिन पहले ही Galaxy Note 10 सीरीज़ में एक प्रो वेरिएंट होने की जानकारी सामने आई थी।

Ice Universe के नाम से ट्विटर पर एक्टिव एक टिप्सटर ने दावा किया है कि Samsung Galaxy Note 10 Pro के 4जी वेरिएंट का मॉडल नंबर N975 होगा और यह 4,500 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा। संभवतः यह Galaxy S10 5G की तरह ही 4,500 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा।

इसके अलावा Twitter पर ही दावा किया गया है कि EB-BN975ABU मॉडल नंबर वाले बैटरी पैक को केसी सर्टिफिकेशन मिला है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह बैटरी पैक SM-N975 मॉडल नंबर वाले गैलेक्सी नोट 10 प्रो से संबंधित हो सकता है।

माना जा रहा है कि Samsung Galaxy Note 10 सीरीज़ के दो मॉडल होंगे- SM-N970 और SM-N975। दोनों मॉडल में क्रमशः 6.28 इंच और 6.75 इंच डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा गैलेक्सी नोट 10 के 5जी वर्ज़न को भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

गैलेक्सी नोट 10 परिवार के चार हैंडसेट इस बार मार्केट में उतारे जा सकते हैं। इनमें से दो में 4जी सपोर्ट होगा और बाकी दो में 5जी सपोर्ट दिए जाने की उम्मीद है। Galaxy Note 10 के वेरिएंट में तीन और चार रियर कैमरे दिए जाने की भी चर्चा है।



(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »