• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung Galaxy Note 10 Lite भारत में आज होगा लॉन्च, ये हो सकती है कीमत और स्पेसिफिकेशंस

Samsung Galaxy Note 10 Lite भारत में आज होगा लॉन्च, ये हो सकती है कीमत और स्पेसिफिकेशंस

Samsung Galaxy Note 10 Lite और Galaxy S10 Lite को कंपनी CES 2020 से ठीक पहले पेश कर चुकी है। गैलेक्सी नोट 10 लाइट की खासियत इसका प्रीमियम दिखने वाला डिजाइन और कैमरा होगा। गैलेक्सी नोट सीरीज की सबसे बड़ी यूएसपी S-Pen भी इस फोन में शामिल होगा।

Samsung Galaxy Note 10 Lite भारत में आज होगा लॉन्च, ये हो सकती है कीमत और स्पेसिफिकेशंस

Samsung Galaxy Note 10 Lite के बाद भारत में जल्द ही Galaxy S10 Lite भी लॉन्च होगा

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Note 10 Lite को CES 2020 से पहले पेश किया था
  • इस फोन के बाद भारत में Galaxy S10 Lite को भी लॉन्च किया जाएगा
  • गैलेक्सी नोट 10 लाइट की हाइलाइट्स S-Pen और प्रीमियम डिजाइन होगा
विज्ञापन

Samsung Galaxy Note 10 Lite को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर पहले से इस फोन के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया की शुरू कर चुकी है। हालांकि, इस रजिस्ट्रेशन के ज़रिए यूज़र्स इस फोन को खरीदने के लिए अपनी रुचि जता सकते हैं। सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 लाइट वास्तव में कंपनी के ही फ्लैगशिप Samsung Galaxy Note 10 का कमज़ोर अवतार है। सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 लाइट तीन रियर कैमरे, एस पेन स्टायलस, होल-पंच डिस्प्ले और 4,500 एमएएच बैटरी के साथ आता है। फोन को भारत में 40,000 रुपये से कम दाम में पेश किए जाने की उम्मीद है।

Samsung ने बीते सोमवार को ट्विटर पर ऐलान किया था कि Samsung Galaxy Note 10 Lite को भारत में मंगलवार को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने अभी तक कीमत और उपलब्धता के बारे में कुछ नहीं बताया है।

Samsung Galaxy Note 10 Lite price, specifications (expected)

एक पुरानी रिपोर्ट में कहा गया था कि S Pen के साथ आने वाले Samsung Galaxy Note 10 Lite के दो वेरिएंट मार्केट में उपलब्ध कराए जाएंगे- 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम। इंडस्ट्री के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया था कि 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 39,900 रुपये हो सकती है। लेकिन एक पुरानी रिपोर्ट में 35,990 रुपये की शुरुआती कीमत का दावा था। भारत में गैलेक्सी नोट 10 लाइट को ऑरा ग्लो, ऑरा ब्लैक और ऑरा ब्लैक रंग में लाए जाने की उम्मीद है।

सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 लाइट स्मार्टफोन गैलेक्सी नोट सीरीज़ का हिस्सा है। इसके अलावा Samsung भारतीय मार्केट में जल्द ही Samsung Galaxy S10 Lite को भी उपलब्ध कराएगी। Samsung ने इस महीने ही CES 2020 से ठीक पहले सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 लाइट के साथ Samsung Galaxy S10 Lite को लॉन्च किया था। ऐसे में हमें गैलेक्सी नोट 10 लाइट के ज़्यादातर स्पेसिफिकेशन पहले से पता हैं। 
 

Samsung Galaxy Note 10 Lite specifications

सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 लाइट में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2400 पिक्सल) इनफिनिटी-ओ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 394 पिक्सल प्रति इंच है। डिज़ाइन गैलेक्सी नोट 10 से प्रेरित लगता है। लेकिन किनारे थोड़ा ज़्यादा घुमावदार हैं और निचले हिस्से पर बॉर्डर चौड़ा है। फोन एस पेन स्टायलस के साथ आता है।

Samsung Galaxy Note 10 Lite में 10एनएम ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है और इसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.7 गीगाहर्ट्ज़ है। Samsung ने फिलहाल प्रोसेसर के नाम का खुलासा नहीं किया है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में कंपनी के अपने एक्सीनॉस 9810 प्रोसेसर इस्तेमाल करने का दावा है। हालांकि, सैमसंग के एक प्रतिनिधि में हमें बताया कि गैलेक्सी नोट 10 लाइट में इस्तेमाल किया गया प्रोसेसर मार्केट पर निर्भर करेगा। इसका मतलब है कि स्नैपड्रैगन वेरिएंट भी हो सकता है। प्रोसेसर के साथ जुगलबंदी में मौज़ूद होगा 8 जीबी तक रैम।

सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 लाइट में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं, वर्गाकर कैमरा मॉड्यूल में। इसमें एफ/ 1.7 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का डुअल पिक्सल ऑटोफोकस प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा है। तीसरा सेंसर भी 12 मेगापिक्सल का है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन फीचर्स है। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का सेंसर होगा।

Galaxy Note 10 Lite की बैटरी 4,500 एमएएच की है। यह सुपर फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेगी। फोन में ऑथेंटिकेशन के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 76.1 x 163.7 x 8.7 मिलीमीटर है और वज़न 199 ग्राम।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Vivid display
  • Bundled fast charger
  • Good battery life
  • S Pen stylus
  • कमियां
  • Dated processor
  • Lacks IP rating
  • Low-light video could be better
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसर2.7 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  2. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  3. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  4. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  5. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  6. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  7. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  8. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  9. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »