कंपनी की F सीरीज में भी एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी है। हालांकि, Samsung Galaxy F70 Pro को कंपनी के टेस्ट सर्वर्स पर नहीं देखा गया है
यह एक सांकेतिक इमेज है
बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Samsung की M सीरीज में एक नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Samsung Galaxy M47 को कंपनी के इंटरनल टेस्ट सर्वर्स पर देखा गया है। इससे पहले यह स्मार्टफोन IMEI के डेटाबेस पर लिस्ट हुआ था। यह Samsung Galaxy M44 की जगह ले सकता है।
एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि सैमसंग के भारत में इंटरनल टेस्ट सर्वर्स पर इस स्मार्टफोन को मॉडल नंबर - SM-M476B के साथ देखा गया है। Samsung Galaxy M47 में सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी हो सकती है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि सैमसंग अपने स्मार्टफोन्स की M और F सीरीज को आकर्षक बनाने के लिए इनके प्राइस में कटौती कर सकती है।
कंपनी की F सीरीज में भी एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी है। हालांकि, Samsung Galaxy F70 Pro को कंपनी के टेस्ट सर्वर्स पर नहीं देखा गया है। इन दोनों स्मार्टफोन्स के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस के बारे में अगले कुछ सप्ताह में जानकारी मिल सकती है। भारत में हाल ही में Samsung Galaxy M17e 5G को लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच HD+ Infinity-U LCD डिस्प्ले (720 × 1,600 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड One UI 8 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में Gemini Live फीचर्स के लिए सपोर्ट है। Samsung Galaxy M17e 5G को 4 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज के अलावा 6 GB + 128 GB के वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है।
इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में Glass Fibre Reinforced Polymer (GFRP) बैक पैनल है। इसमें Samsung का Key Island डिजाइन है। Samsung Galaxy M17e 5G की 6,000 mAh की बैटरी 25 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लिए छह वर्ष के ऑपरेटिंग सिस्टम अपग्रेड और छह वर्ष के सिक्योरिटी अपडेट देने की जानकारी दी है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,652
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे