इस स्मार्टफोन के रियर में कुछ LEDs के साथ Active Matrix Display दिया जाएगा। यह Nothing के स्मार्टफोन्स में दिए गए Glyph Matrix इंटरफेस के जैसा हो सकता है
यह स्मार्टफोन 4K और 30 fps पर वीडियो को रिकॉर्ड कर सकेगा
चाइनीज हैंडसेट मेकर Infinix का नया स्मार्टफोन अगले सप्ताह भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने Infinix Note 60 Pro के डिजाइन और प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन को तीन कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 4 हो सकता है।
Infinix की वेबसाइट पर आगामी स्मार्टफोन के लिए एक माइक्रोसाइट बनाई गई है। भारत में Infinix Note 60 Pro को 13 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर भी इस स्मार्टफोन के लिए एक माइक्रोसाइट मौजूद है। देश में इस स्मार्टफोन को Deep Ocean Blue, Solar Orange और Mocha Brown कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन के इंटरनेशनल वेरिएंट को इन तीन कलर्स के अलावा Frost Silver, Mist Titanium और Torino Black कलर्स में पेश किया जाएगा।
आगामी स्मार्टफोन में रेक्टैंगुलर कैमरा मॉड्यूल के अंदर डुअल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी। Infinix Note 60 Pro में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल 'Ultra Clear' प्राइमरी कैमरा होगा। इसके साथ f/2.2 अपार्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। यह स्मार्टफोन 4K और 30 fps पर वीडियो को रिकॉर्ड कर सकेगा। डुअल SIM वाले Infinix Note 60 Pro में 6.78 इंच 1.5K (1,208 x 2,644 पिक्सल्स) LTPS AMOLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। इसके डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन मिलेगा। इस स्मार्टफोन के रियर में कुछ LEDs के साथ Active Matrix Display दिया जाएगा। यह Nothing के स्मार्टफोन्स में दिए गए Glyph Matrix इंटरफेस के जैसा हो सकता है। इस पर नोटिफिकेशंस और अन्य जानकारी को देखा जा सकेगा।
इस स्मार्टफोन की 6,500 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड और 30 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। पिछले महीने Infinix Note 60 Ultra को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन का डिजाइन इटली की Pininfarina फर्म के साथ कोलेब्रेशन में बनाया गया है। Infinix Note 60 Ultra की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8400 Ultimate का इस्तेमाल किया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
boAt Nirvana Eutopia 2 ANC Wireless Headphones
Starts from ₹4,999
Amazfit Cheetah 2 Ultra
Starts from ₹54,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Skullcandy Aviator 900 ANC Wireless Headphones
Starts from ₹22,999
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹1,999
BSNL और Vodafone Idea के बीच नई डील! भारत के बड़े हिस्से में यूजर्स को मिलेगा बेहतर नेटवर्क
YouTube की छुट्टी? चीन का Bilibili हुआ इंटरनेशनल, 1,000 Views पर मिलेंगे ₹66!
Apple Surprise and Shine: iPhone 18 का इंतजार खत्म! 9 सितंबर को इतने बजे होगा एपल इवेंट LIVE, जानें सबकुछ
MG Motor ने लॉन्च की Hector Tomahawk EV, जानें प्राइस, रेंज