6000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy M35 जल्‍द होगा भारत में लॉन्‍च, सपोर्ट पेज लाइव!

Samsung Galaxy M35 : सपोर्ट पेज में डिवाइस का मॉडल नंबर- SM-M356B/DS है।

6000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy M35 जल्‍द होगा भारत में लॉन्‍च, सपोर्ट पेज लाइव!

बीते दिनों यह डिवाइस गीकबेंच बेंचमार्क डाटाबेस में मॉडल नंबर SM-M356B के साथ देखी गई थी।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M35 जल्‍द हो सकता है भारत में लॉन्‍च
  • सैमसंग इंडिया की वेबसाइट पर सपोर्ट पेज लाइव
  • यह फोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ आएगा
विज्ञापन
सैमसंग की एम (M) सीरीज का नया स्‍मार्टफोन जल्‍द भारत में लॉन्‍च हो सकता है। कंपनी Galaxy M35 5G को लॉन्‍च करने की तैयारी कर रही है। उसका सपोर्ट पेज इंडिया के लिए लाइव हो गया है। इसमें डिवाइस का मॉडल नंबर- SM-M356B/DS है। हालांकि कंपनी ने स्‍पेक्‍स और प्राइसिंग का खुलासा नहीं किया है। यह पता चला है कि अपकमिंग सैमसंग फोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ आएगा। हालांकि FCC और DEKRA सर्टिफ‍िकेशन से M35 5G के प्रमुख स्‍पेसिफ‍िकेशंस का पता चलता है।  

गिजमोचाइना के अनुसार, अपकमिंग सैमसंग फोन के बैटरी मॉडल को DEKRA पर EB-BM156ABY नाम से देखा गया था। जहां फोन की बैटरी 5,880mAh रेट की गई है। यानी यह फोन 6 हजार एमएएच बैटरी के साथ बाजार में आ सकता है। FCC सर्टिफ‍िकेशन से पता चला था कि फोन को EP-TA800 चार्जिंग एडप्‍टर के साथ शिप किया जाएगा, जोकि 25 वॉट का वायर्ड फास्‍ट चार्जर होगा और यूएसबी टाइप-सी सपोर्ट वाला होगा। 

बीते दिनों यह डिवाइस गीकबेंच बेंचमार्क डाटाबेस में मॉडल नंबर SM-M356B के साथ देखी गई थी। बेंचमार्क लिस्टिंग से पता चला था कि Galaxy M35 5G में Samsung के इन-हाउस Exynos 1380 चिपसेट से लैस होगा। यह एक ऑक्टा-कोर 5nm चिप है जिसमें 4 कॉर्टेक्स-ए78 कोर और 4 कॉर्टेक्स-ए55 कोर के साथ Mali G68 जीपीयू है। 

बेंचमार्क में स्मार्टफोन ने सिंगल-कोर टेस्ट में 656 प्वाइंट और मल्टी-कोर टेस्ट में 1967 प्वाइंट हासिल किए। टेस्टिंग किया गया स्मार्टफोन 6GB RAM से लैस था, लेकिन लॉन्च के दौरान सैमसंग अलग मेमोरी कॉन्फिगरेशन प्रदान करेगा। इसके अलावा स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 इंस्टॉल है। आगामी M35 5G हाल ही में लॉन्च हुए Galaxy A35 5G का रीब्रांडेड वर्जन होगा।

Samsung Galaxy A35 5G में 6.6 इंच की पंच-होल सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका FHD + रेजॉल्यूशन 2340 x 1080 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्लस से भी लैस है। इस स्मार्टफोन में Exynos 1380 SoC दिया गया है। इसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज दी गई है।
 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Modern design
  • Good display
  • Feature-packed software
  • Reliable battery life
  • Good primary camera
  • कमियां
  • Underwhelming ultra-wide angle camera
  • CPU performance lags behind the competition
  • Bloatware installed after software updates
  • Opts you in to Glance after updates
  • Very pricey
डिस्प्ले6.60 इंच
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन2340x1080 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  3. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  4. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  5. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  6. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  7. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  8. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  10. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »