• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 11 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला Samsung फोन, यहां देखें डील

11 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला Samsung फोन, यहां देखें डील

Samsung Galaxy A35 5G खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है।

11 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला Samsung फोन, यहां देखें डील

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy A35 5G में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A35 5G में 5nm Exynos 1380 प्रोसेसर दिया गया है।
  • Samsung Galaxy A35 5G में 6.6 इंच की फुल-एचडी+ सुपर AMOLED डिस्प्ले है।
  • Samsung Galaxy A35 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
विज्ञापन

Samsung Galaxy A35 5G खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। यहां हम आपको  Galaxy A35 5G पर मिलने वाली डील और ऑफर के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। इस वक्त ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर सैमसंग के मिड रेंज स्मार्टफोन पर धांसू डील मिल रही है, जिसमें भारी कीमत में कटौती और आकर्षक बैंक ऑफर शामिल है। आइए जानते हैं कि Galaxy A35 5G कितना सस्ता मिल रहा है।

Samsung Galaxy A35 5G Price

फ्लिपकार्ट पर Samsung Galaxy A35 5G का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 19,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। जबकि बीते साल मार्च में 30,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात करें तो एक्सिस बैंक फ्लिपकार्ट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत कैशबैक (750 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 19,249 रुपये हो जाएगी।

Samsung Galaxy A35 5G Specifications

Samsung Galaxy A35 5G में 6.6 इंच की फुल-एचडी+ सुपर AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080x2,408 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1,000 निट्स तक है। Galaxy A35 5G में 5nm Exynos 1380 प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड ONE UI 6.1 पर चलता है। यह स्मार्टफोन 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के लिए 5,000mAh की बैटरी से लैस है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy A35 5G के रियर में OIS और ऑटोफोकस के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस फोन में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। वहीं धूल और पानी से बचाव के लिए IP67 रेटिंग दी गई है।

Samsung Galaxy A35 5G में कैसी डिस्प्ले है?

Samsung Galaxy A35 5G में 6.6 इंच की फुल-एचडी+ सुपर AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080x2,408 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1,000 निट्स तक है।

Samsung Galaxy A35 5G में कैसी बैटरी है?

Samsung Galaxy A35 5G में 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

Samsung Galaxy A35 5G में कौन सा प्रोसेसर है?

Samsung Galaxy A35 5G में 5nm Exynos 1380 प्रोसेसर दिया गया है।

Samsung Galaxy A35 5G की कीमत कितनी है?

Samsung Galaxy A35 5G का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 19,999 रुपये में लिस्ट किया गया है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Modern design
  • Good display
  • Feature-packed software
  • Reliable battery life
  • Good primary camera
  • कमियां
  • Underwhelming ultra-wide angle camera
  • CPU performance lags behind the competition
  • Bloatware installed after software updates
  • Opts you in to Glance after updates
  • Very pricey
डिस्प्ले6.60 इंच
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन2340x1080 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹5250 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. Nvidia और AMD को ट्रंप सरकार से मिला था चीन को लाखों AI चिप्स के एक्सपोर्ट का अप्रूवल
  3. भारत में एक्सक्लूसिव रेड कलर में लॉन्च हो सकता है Vivo V80 FE
  4. Redmi R80 5G और Redmi R80m 5G में मिलेगा MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट
  5. 10,000mAh बैटरी का ट्रेंड होगा पुराना! Honor ला रहा 13,500mAh बैटरी वाला फोन
  6. Samsung Galaxy S27 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. Xiaomi 18 लॉन्च से पहले शुरू हुई प्री-बुकिंग, 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी चर्चा में
  8. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, दो कलर के ऑप्शन 
  9. GTA 6 ने बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, 2.3 अरब डॉलर से ज्यादा की सेल्स
  10. ₹17000 सस्ता खरीदें Google का लेटेस्ट पिक्सल फोन, ई-कॉमर्स साइट पर आई लिमिटेड डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »