• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung Galaxy M32 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, सपोर्ट पेज लिस्टिंग से मिला इशारा!

Samsung Galaxy M32 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, सपोर्ट पेज लिस्टिंग से मिला इशारा!

पुरानी लीक्स की बात करें, तो Samsung Galaxy M32 5G फोन गीकबेंच वेबसाइट पर मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ लिस्ट था, जिसका कोडनेम MT6853V था। माना जा रहा है कि यह कोडनेम मीडियाटेक डायमेंसिटी 720 प्रोसेसर से जुड़ा हुआ है।

Samsung Galaxy M32 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, सपोर्ट पेज लिस्टिंग से मिला इशारा!
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M32 5G डायमेंसिटी 720 प्रोसेसर से हो सकता है लैस
  • सैमसंग गैलेक्सी एम32 5जी का मॉडल नंबर SM-M326B/DS हो सकता है
  • गीकबेंच और बीएसआई साइट पर भी लिस्ट हो चुका है फोन
विज्ञापन
Samsung Galaxy M32 5G स्मार्टफोन जल्द ही भारतीय मार्केट में दस्तक दे सकता है, जिसका इशारा लेटेस्ट सैमसंग इंडिया सपोर्ट पेज के माध्यम से मिला है। बता दें, यह फोन इससे पहले गीकबेंच और बीएसआई सर्टिफिकेशन साइट्स पर भी लिस्ट हो चुका है। लेटेस्ट लिस्टिंग की बात करें, तो इस फोन के किसी भी प्रकार के स्पेसिफिकेशन की जानकारी इसमें सामने नहीं आई है। लेकिन गीकबेंच लिस्टिंग के जरिए फोन के कुछ फीचर्स और स्पेसिफिकेशन सामने आ चुके हैं।

Samsung India के सपोर्ट पेज पर Samsung Galaxy M32 5G फोन का केवल मॉडल नंबर SM-M326B/DS लिस्ट हुआ है। बता दें, यह मॉडल नंबर इससे पहले गीकबेंच पर भी लिस्ट हुआ था, जिसको लेकर माना गया था कि यह सैमसंग गैलेक्सी एम32 5जी से जुड़ा हुआ है। हालांकि, मॉडल नंबर के अलावा, इस लिस्टिंग में फोन से जुड़ी अन्य किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है।

पुरानी लीक्स की बात करें, तो यह फोन गीकबेंच वेबसाइट पर मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ लिस्ट था, जिसका कोडनेम MT6853V था। माना जा रहा है कि यह कोडनेम मीडियाटेक डायमेंसिटी 720 प्रोसेसर से जुड़ा हुआ है। इसके अलावा, लिस्टिंग में सामने आया था कि यह फोन 6 जीबी रैम से लैस होगा। लिस्टिंग में फोन का सिंगल कोर स्कोर 497 और मल्टी-कोर स्कोर 1,605 था।

साथ ही यह फोन BIS लिस्टिंग पर भी स्पॉट किया जा चुका है, जिससे अंदाजा लग गया था कि यह फोन जल्द ही भारत में दस्तक देने वाला है। वहीं अब सैमसंग इंडिया सपोर्ट पेज पर लिस्ट मॉडल नंबर से यह पुष्टि होती है कि यह फोन जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा।

कुछ रिपोर्ट्स में अटकलें लगाई जा रही हैं कि सैमसंग गैलेक्सी एम32 5जी फोन Galaxy A32 5G की तरह ही होगा, बिल्कुल जैसे Galaxy M32 फोन काफी हद तक स्पेसिफिकेशन के लिहाज़ से Galaxy A32 की तरह था।
 

Samsung Galaxy A32 5G specifications

Samsung Galaxy A32 5G फोन में 6.5-inch HD+ TFT इंफीनिटी V डिस्प्ले है। फोन में ऑक्टा कोर SoC के साथ 8 जीबी तक का रैम ऑप्शन मिलेगा। फोन में 128 जीबी स्टोरेज तक का ऑप्शन मिलेगा, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

Samsung Galaxy A32 5G में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप है। इसमें प्राइमरी कैमरा सेटअप 48 मेगापिक्सल का है जो f/1.8 लेंस के साथ आता है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस एंगल f/2.2 लेंस, 5 मेगापिक्सल मैक्रो शूटर f/2.4 लेंस और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर लेंस है। फ्रंट में आपको सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा मिल रहा है।

Samsung Galaxy A32 5G में कनेक्टिविटी के लिए आपको 5G, Wi-Fi, ब्लूटुथ और GPS का फीचर मिल रहा है। कंपनी ने फोन में 5,000mAh बैटरी दी है, जो 15 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। कंपनी ने फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया है। फोन का डायमेंशन 164.2x76.1x9.1mm और वजन 205 ग्राम है।    
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 720
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  2. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  3. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  6. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  7. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  8. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  9. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »