5,000mAh बैटरी और 48MP कैमरे के साथ Samsung Galaxy M32 5G भारत में लॉन्च, ये है कीमत...

Samsung Galaxy M32 5G की कीमत भारत में 20,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट मिलता है। फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल भी आता है, लेकिन फिलहाल इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।

5,000mAh बैटरी और 48MP कैमरे के साथ Samsung Galaxy M32 5G भारत में लॉन्च, ये है कीमत...

यह फोन स्लेट ब्लैक और स्काई ब्लू कलर ऑप्शन में आता है

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M32 5G में मौजूद है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • सैमसंग गैलेक्सी एम32 5जी की बैटरी 5,000 एमएएच की है
  • फोन की सेल 2 सितंबर से शुरू होगी
विज्ञापन
Samsung Galaxy M32 5G स्मार्टफोन को भारत में कंपनी के मिड-टायर 5जी फोन के रूप में लॉन्च कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक प्रोससेर से लैस है और इसमें फोटोग्राफी के लिए क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन में नॉच डिस्प्ले दिया गया है और इस फोन के सभी किनारों पर मोटे बेजल्स मौजूद है, खासतौर पर बॉटम का बेजल काफी मोटा है। सैमसंग गैलेक्सी एम32 फोन 12 5जी बैंड को सपोर्ट करता है और यह Samsung के Knox security built-in के साथ आता है। फोन में दो कलर ऑप्शन और दो कॉन्फिग्रेशन मौजूद हैं।
 

Samsung Galaxy M32 5G price in India, availability

Samsung Galaxy M32 5G की कीमत भारत में 20,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट मिलता है। फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल भी आता है, लेकिन फिलहाल इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। यह फोन स्लेट ब्लैक और स्काई ब्लू कलर ऑप्शन में आता है। फोन की सेल Amazon के जरिए 2 सितंबर दोपहर 1 बजे से शुरू होगी। ICICI Bank क्रेडिट कार्ड और ईएमआई पर 2,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट प्राप्त होगा।
 

Samsung Galaxy M32 5G specifications

डुअल-सिम सैमसंग गैलेक्सी एम32 5जी फोन एंड्रॉयड 11 आधारित OneUI 3.1 पर काम करता है। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ टीएफटी इनफिनिटी वी डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 720 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ फोन में 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी गई है। माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ शूटर शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी विकल्पों में 5जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस आदि शामिल है। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है। Samsung Galaxy M32 5G में 5,000mAh की बैटरी दी है, जिसके साथ 15 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 720
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच स्मार्ट टीवी, कीमत 11 हजार से भी कम, Amazon पर बंपर ऑफर पर TV
  2. ₹5000 से कम में स्मार्टवॉच, Flipkart सेल, डिस्काउंट पर खरीदें ये 5 ऑप्शन
  3. Motorola Razr Flex 27 का लॉन्च कंफर्म, 50MP दो कैमरा, 5000mAh बैटरी जैसे होंगे फीचर्स!
  4. Oppo का 10,050mAh बैटरी वाला टैबलेट Pad Air 6 होगा 16 नवंबर को लॉन्च, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. 6500mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट वाला 5G फोन Amazon सेल में 15 हजार से भी कम में
  6. Airtel का गजब ऑफर! 1 महीने के प्रीपेड मोबाइल रीचार्ज पर 2 महीने चलेगा प्लान!
  7. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
  8. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Oppo Pad 6F के जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »