Samsung Galaxy A32 5G में लगाई 30000mAh बैटरी, सिंगल चार्ज में देगा हफ्तों का बैकअप!

Samsung का दावा है कि Galaxy A32 5G की मूल बैटरी के साथ फोन फुल चार्ज में पूरे दिन इस्तेमाल किया जा सकता है

Samsung Galaxy A32 5G में लगाई 30000mAh बैटरी, सिंगल चार्ज में देगा हफ्तों का बैकअप!

Samsung Galaxy A32 5G को 2021 में 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया गया था

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A32 5G में मूल रूप से मिलती है 5,000mAh बैटरी
  • एक यूजर ने फोन से जोड़ा 30000mAh क्षमता का बैटरी पैक
  • रिपोर्ट के अनुसार, फुल चार्ज में एक से दो हफ्तों का बैकअप दे सकता है फोन
विज्ञापन
Samsung Galaxy A32 5G स्मार्टफोन को जनवरी 2021 में लॉन्च किया गया था, जो सैमसंग द्वारा उस समय लॉन्च किया गया कंपनी का सबसे किफायती स्मार्टफोन था। सैमसंग के बजट स्मार्टफोन में 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 5,000mAh बैटरी मिलती है। हालांकि, एक यूजर ने कथित तौर पर इस स्मार्टफोन को विशाल बैटरी पैक के साथ मॉडिफाई किया है, जिसमें स्मार्टफोन की बैटरी क्षमता छह गुना बढ़ गई है।

9to5Google की एक रिपोर्ट के अनुसार, u/Downtown_Cranberry44 हैंडल से चलाने वाले एक Reddit यूजर का दावा है कि उसने Samsung Galaxy A32 5G स्मार्टफोन को 30,000mAh बैटरी के साथ मॉडिफाई किया है। यूजर के अनुसार, उसने इस बैटरी पैक के साथ फोन के मूल 5,000mAh बैटरी पैक को रिप्लेस किया है।

Samsung का दावा है कि Galaxy A32 5G की मूल बैटरी के साथ फोन फुल चार्ज में पूरे दिन इस्तेमाल किया जा सकता है और अब रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 30,000mAh की बैटरी के साथ स्मार्टफोन एक बार चार्ज करने पर लगभग एक या दो हफ्ते तक चल सकता है।

यूजर ने कथित तौर पर Samsung 50e बैटरी सेल का इस्तेमाल किया, जो उसे लगभग $5 (लगभग 400 रुपये) कीमत की मिली होगी। 30,000mAh की बैटरी क्षमता तक पहुंचने के लिए इस्तेमाल की गई अतिरिक्त 50e बैटरी के कारण मॉड किए गए फोन का वजन भी काफी बढ़ गया है, जो ऐसा लगता है, जैसे स्मार्टफोन के पीछे एक ईंट जोड़ी हो।

मॉड में कथित तौर पर दो यूएसबी टाइप-ए आउटपुट पोर्ट, यूएसबी टाइप-सी, माइक्रोयूएसबी और लाइटनिंग पोर्ट भी शामिल हैं।

हालांकि, ध्यान रहे कि Reddit यूजर का यह मॉड बिल्कुल सुरक्षित नहीं है, क्योंकि यह बैटरी से संबंधित आग लगने का खतरा पैदा कर सकता है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  2. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  3. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  4. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  5. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  6. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  7. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  8. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »