Samsung Galaxy M31s के कई स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक

Google Play Console लिस्टिंग में Samsung Galaxy M31s लिस्ट हुआ है, जहां इसके कुछ फीचर्स से पर्दा उठा है। जैसे लिस्टिंग के अनुसार फोन में 1,080x2,400 पिक्सल डिस्प्ले के साथ 420 डीपीआई पिक्सल डेनसिटी फीचर होगी

Samsung Galaxy M31s के कई स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक

Samsung Galaxy M31s होगा 64 मेगापिक्सल कैमरे वाला फोन

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M31s में मौजूद होगा 6 जीबी रैम
  • 30 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा सैमसंग गैलेक्सी एम31एस
  • सैमसंग गैलेक्सी एम31एस की कीमत का खुलासा अभी नहीं हुआ है
विज्ञापन
Samsung Galaxy M31s स्मार्टफोन कथित रूप से Google Play Console hjलिस्ट हुआ है, जहां सैमसंग एक्सिनॉस 9611 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम की मौजूदगी की जानकारी मिली है। इस लिस्टिंग में अन्य स्पेसिफिकेशन की भी जानकारी हासिल हुई है, जैसे स्क्रीन रिजॉल्यूशन, सीपीयू, जीपीयू और फोन का एंड्रॉयड वर्ज़न इत्यादि। आपको बता दें, सैमसंग गैलेक्सी एम31एस स्मार्टफोन भारत में 30 जुलाई को लॉन्च होने वाला है, इसके अलावा यह भी पुष्टि हो चुकी है कि फोन में 6,000 एमएएच की बैटरी के साथ 25 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
 
 

Samsung Galaxy M31s specifications (expected)

MySmartPrice की रिपोर्ट के अनुसार, Google Play Console लिस्टिंग में Samsung Galaxy M31s लिस्ट हुआ है, जहां इसके कुछ फीचर्स से पर्दा उठा है। जैसे लिस्टिंग के अनुसार फोन में 1,080x2,400 पिक्सल डिस्प्ले के साथ 420 डीपीआई पिक्सल डेनसिटी फीचर होगी। इसमें एक्सिनॉस 9611 प्रोसेसर मौजूद होगा, जिसके चार कोर्टेक्स ए73 कोर की क्लॉक स्पीड 2.3 गीगाहर्ट्ज़ होगी और चार कोर्टेक्स-ए53 कोर की क्लॉक स्पीड 1.7 गीगाहर्ट्ज़ होगी। इस प्रोसेसर की जानकारी जून में गीकबेंच पर भी मिली थी। इसके अलावा गैलेक्सी एम31एस में माली जी72 जीपीयू क्लॉक स्पीड 1050MHz और 6 जीबी रैम भी दिया जा सकता है। साथ ही फोन एंड्रॉयड 10 पर काम करेगा।

अब तक सैमसंग ने अमेज़न पेज के जरिए सुपर एमोलेड फुल-एचडी+ डिस्प्ले, 6000 एमएएच बैटरी के साथ 25 वॉट चार्जिंग और 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा की पुष्टि की है। इस पेज़ पर फोन के क्वाड रियर कैमरा सेटअप और सेल्फी शूटर के लिए होल-पंच डिज़ाइन की मौजूदगी भी देखी गई है।
 

Samsung Galaxy M31s India launch

सैमसंग गैलेक्सी एम31 स्मार्टफोन भारत में 30 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा, जिसका खुलासा समर्पित अमेज़न इंडिया के एक पेज़ से हुआ है। फिलहाल, सैमसंग ने गैलेक्सी एम31एस स्मार्टफोन की कीमत को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है। माना जा रहा है कि इसकी कीमत फरवरी में लॉन्च हुए Samsung Galaxy M31 की कीमत के आसपास ही होगी। सैमसंग गैलेक्सी एम31 के 6 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है और इसके 6 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Crisp AMOLED display
  • Excellent battery life
  • Decent performance
  • Good photo quality in daylight
  • कमियां
  • Disappointing low-light camera performance
  • Spammy notifications
  • Poor video stabilisation
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 9611
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  2. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  3. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  5. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  7. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  9. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  10. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »