Samsung Galaxy M30s आज होगा भारत में लॉन्च

Samsung Galaxy M30s: सैमसंग गैलेक्सी एम30एस को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। जानें Samsung ब्रांड के इस आगामी हैंडसेट के बारे में।

Samsung Galaxy M30s आज होगा भारत में लॉन्च

Samsung Galaxy M30s Battery: सैमसंग गैलेक्सी एम30एस में होगी 6,000 एमएएच की बैटरी

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M30s में होगा सुपर एमोलेड डिस्प्ले
  • सैमसंग गैलेक्सी एम30एस में इस्तेमाल होने वाले प्रोसेसर के बारे में जानें
  • Samsung Galaxy M30s Camera में होगा 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
विज्ञापन
Samsung Galaxy M30s: सैमसंग गैलेक्सी एम30एस को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा, बता दें कि Galaxy M30 का अपग्रेड वर्जन होगा Galaxy M30s। सैमसंग पहले ही पुष्टि कर चुकी है कि गैलेक्सी एम30एस में सुपर एमोलेड डिस्प्ले और एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर होगा। इसके अलावा 6,000 एमएएच की बैटरी Samsung Galaxy M30s में जान फूंकने का काम करेगी। कुछ समय पहले सामने आए आधिकारिक टीज़र से इस बात का पता चला था गैलेक्सी एम30एस में वाटरड्रॉप नॉच और फोन के पिछले हिस्से में तीन रियर कैमरे होंगे। आइए अब आपको Samsung ब्रांड के इस आगामी स्मार्टफोन के बारे में जानकारी देते हैं।
 

Samsung Galaxy M30s लॉन्च का समय, लाइव स्ट्रीमिंग

सैमसंग गैलेक्सी एम30एस का लॉन्च इवेंट दोपहर 12 बजे शुरू होगा। अगर आप चाहें तो सैमसंग की वेबसाइट और अमेजन पर गैलेक्सी एम30एस के लिए अलग से बनी माइक्रोसाइट पर रजिस्टर कर नोटिफिकेशन प्राप्त कर सकते हैं। Galaxy M30s Price की अगर बात करें तो इस आगामी हैंडसेट की कीमत 15,000 रुपये से 20,000 रुपये के बीच हो सकती है। Galaxy M30s लॉन्च के बाद बिक्री के लिए Amazon.in पर उपलब्ध कराया जाएगा।
 

Samsung Galaxy M30s specifications

सैमसंग पहले ही इस बात की पुष्टि कर चुकी है कि गैलेक्सी एम30एस में 6.4 इंच का सुपर एमोलेड इनफिनिटी-यू डिस्प्ले होगा। इसके अलावा फोन में जान फूंकने के लिए 6,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी। गैलेक्सी एम30एस के रैम और स्टोरेज के दो-दो विकल्प हो सकते हैं- 4 जीबी और 6 जीबी रैम,  64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज।

सैमसंग गैलेक्सी एम30एस में तीन रियर कैमरे हो सकते हैं, पिछले हिस्से पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल सेंसर और एफ/ 2.2 लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सुपर वाइड एंगल कैमरा होगा। इस स्मार्टफोन में फ्रंट पैनल पर 24 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Crisp AMOLED display
  • Great battery life
  • Decent performance
  • Good camera performance in daylight
  • कमियां
  • Camera is slow to focus
  • Spammy notifications
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 9611
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
  2. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  3. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  6. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  8. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  9. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  10. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »