• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung Galaxy M12 में मिल सकता है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 48 मेगापिक्सल का होगा प्राइमरी कैमरा!

Samsung Galaxy M12 में मिल सकता है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 48 मेगापिक्सल का होगा प्राइमरी कैमरा!

रिपोर्ट में दी गई जानकारी के अनुसार, Samsung Galaxy M12 फोन के रियर कैमरा पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 'S5KGM2' 48 मेगापिक्सल का हो सकता है, 'HI1336' 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा होगा।

Samsung Galaxy M12 में मिल सकता है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 48 मेगापिक्सल का होगा प्राइमरी कैमरा!

Samsung ने फिलहाल इस फोन के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M12 फोन एक्सिनोस 850 प्रोसेसर से लैस हो सकता है
  • सैमसंग गैलेक्सी एम12 फोन की कैमरा डिटेल्स ऑनलाइन लीक
  • फोन में मिल सकती है में 6.5 इंच की एचडी+ टीएफटी एलसीडी स्क्रीन
विज्ञापन
Samsung Galaxy M12 स्मार्टफोन की कैमरा स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हो गई हैं। रिपोर्ट के अनुसार, फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा, रिपोर्ट में सैमसंग गैलेक्सी एम12 के कुछ वॉलपेपर की तस्वीरें भी साझा की गई है, जो कि में मिल सकते हैं। सैमसंग गैलेक्सी एम12 जल्द लॉन्च हो सकता है, जिसको लेकर कहा जा रहा है कि इस फोन का बड़ी संख्या में प्रोडक्शन भारत में शुरू हो चुका है।

Samsung Galaxy M12 के कैमरा स्पेसिफिकेशन की जानकारी जर्मन ब्लॉग TechnikNews द्वारा लीक गई है। रिपोर्ट में दी गई जानकारी के अनुसार, सैमसंग फोन के रियर कैमरा पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 'S5KGM2' 48 मेगापिक्सल का हो सकता है, 'HI1336' 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा होगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 'S5K4HA' सेंसर दिया जा सकता है। टिप्सटर ने इससे पहले दावा किया था कि सैमसंग गैलेक्सी एम12 फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। Samsung ने फिलहाल इस फोन के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है।

रिपोर्ट मे कुछ वॉलपेपर भी साझा किए गए हैं, जिसको लेकर कहा जा रहा है कि यह वॉलपेपर सैमसंग गैलेक्सी एम12 फोन में मिलेंगे।

सैमसंग गैलेक्सी एम12 पिछले कई महीनों में कई सर्टिफिकेशन साइट व बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट हो चुका है, जिससे इशारा मिलता है कि यह फोन जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। आपको बता दें, कुछ समय पहले Samsung India की वेबसाइट पर इस फोन का सपोर्ट पेज़ लाइव हुआ था, जहां पर स्मार्टफोन मॉडल नंबर SM-F127G/DS के साथ नज़र आया था। कुछ रिपोर्ट्स में तो यह भी जानकारी दी गई है कि सैमसंग गैलेक्सी एम12 फोन को कई जगह Samsung Galaxy F12 के रूप में भी लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार, Samsung ने कथित रूप से Samsung Galaxy M12 के लिए नोएडा की फैक्टरी में बड़ी संख्या में प्रोडक्शन शुरू कर दिया है।

कुछ पहले सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, इस फोन में 6.5 इंच की एचडी+ टीएफटी एलसीडी स्क्रीन दी जा सकती है। सैमसंग गैलेक्सी एम12/ गैलेक्सी एफ12 स्मार्टफोन एक्सिनोस 850 प्रोसेसर से लैस हो सकता है, जिसके साथ 6 जीबी LPDDR4 रैम और 128 जीबी eMMC 5.1 स्टोरेज दी जा सकती है। इसके अलावा, फोन में 6,000 एमएएएच की बैटरी दी जा सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  2. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  3. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  5. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  7. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  9. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  10. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »