Samsung Galaxy J7 Max और Galaxy On Max को मिला एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट: रिपोर्ट

जानकारी मिली है कि Samsung ने अपने Samsung Galaxy J7 Max और Samsung Galaxy On Max स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट ज़ारी कर दिया है।

Samsung Galaxy J7 Max और Galaxy On Max को मिला एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट: रिपोर्ट
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy J7 Max, Galaxy On Max 2017 में हुए थे लॉन्च
  • आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड नूगा के साथ लॉन्च हुए थे ये सैमसंग फोन
  • 1189.76 एमबी का है यह अपडेट
विज्ञापन
जानकारी मिली है कि Samsung ने अपने Samsung Galaxy J7 Max और Samsung Galaxy On Max स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट ज़ारी कर दिया है। यह अपडेट दिसंबर के सिक्योरिटी पैच के साथ आता है। अपडेट के बाद सैमसंग गैलेक्सी जे7 मैक्स और सैमसंग गैलेक्सी ऑन मैक्स क्रमशः G615FXXU2BRL3 और G615FUDDU2BRL3 वर्ज़न पर अपग्रेड हो जाएंगे। अपडेट 1169.27 एमबी का है। इसके साथ सैमसंग एक्सपीरियंस 9.5 वर्ज़न टॉप पर दिया गया है।

याद रहे कि Samsung Galaxy J7 Max और Samsung Galaxy On Max को 2017 में लॉन्च किया गया था।

Sammobile ने गैलेक्सी जे7 मैक्स को मिले अपडेट का स्क्रीनशॉट साझा किया है। यह अपडेट 1169.27 एमबी का है। ऐसे में हम अपने सभी पाठकों को वाई-फाई कनेक्शन पर ही अपडेट करने का सुझाव देंगे। इसके अलावा फोन को चार्ज पर भी रखें। अपडेट इंस्टॉल करने से पहले फोन के डेटा का बैकअप बनाना भी सही कदम होगा। इस अपडेट को ओवर द एयर दिया जा रहा है। अगर आपको यह अपडेट नहीं मिला है तो आने वाले दो-तीन दिनों में दिए जाने की उम्मीद है।

आप चाहें तो सेटिंग्स मेन्यू में जाकर सॉफ्टवेयर अपडेट की जांच कर सकते हैं। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, यह अपडेट दिसंबर के सिक्योरिटी पैच के साथ आता है। इसके अलावा नया यूआई भी दिया जाएगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि सैमसंग गैलेक्सी ऑन मैक्स को दिया जा रहा अपडेट 1189.76 एमबी का है।

याद रहे कि दोनों ही स्मार्टफोन को आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड नूगा के साथ लॉन्च किया गया था। यह दो साल में पहला बड़ा अपडेट है। यह खबर एक तरह से बजट सेगमेंट के फोन को सॉफ्टवेयर अपडेट देने को लेकर सैमसंग के ढीले रवैये को ही दर्शाता है। उम्मीद है कि गैलेक्सी एम सीरीज़ के साथ स्थिति बदलेगी। बता दें कि सैमसंग 28 जनवरी को भारत में इवेंट आयोजित करने वाली है। इस दिन गैलेक्सी एम सीरीज़ के फोन से पर्दा उठेगा।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी20
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Face recognition
  • Decent cameras
  • Dedicated SIM and microSD slots
  • Neat software enhancements
  • कमियां
  • Slippery rear panel
  • No notification LED
  • Average battery life
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी25
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  2. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  3. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  4. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  5. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  6. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  7. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  8. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  9. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  10. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »