सैमसंग गैलेक्सी ऑन मैक्स पर 3,000 रुपये की छूट, लेकिन...

सैमसंग गैलेक्सी ऑन मैक्स की कीमत भारत में कम हो गई है। सैमसंग के इस स्मार्टफोन को बीते साल जुलाई महीने में 16,900 रुपये में लॉन्च किया गया था। अब यह 13,900 रुपये में उपलब्ध है।

सैमसंग गैलेक्सी ऑन मैक्स पर 3,000 रुपये की छूट, लेकिन...
ख़ास बातें
  • गैलेक्सी ऑन मैक्स बीते साल 16,990 रुपये में हुआ था लॉन्च
  • कटौती के बाद सैमसंग का यह फोन 13,990 रुपये में मिल रहा है
  • लेकिन यह छूट सीमित समय के लिए ही है
विज्ञापन
13 मेगापिक्सल के फ्रंट और रियर कैमरे के साथ आने वाले सैमसंग गैलेक्सी ऑन मैक्स की कीमत भारत में कम हो गई है। सैमसंग के इस स्मार्टफोन को बीते साल जुलाई महीने में 16,900 रुपये में लॉन्च किया गया था। छूट के साथ यह फोन 13,900 रुपये में उपलब्ध है। हैंडसेट नई कीमत में ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और सैमसंग के अपने ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध है। सैमसंग ने गैजेट्स 360 से पुष्टि की है कि गैलेक्सी ऑन मैक्स की कीमत में कटौती सीमित समय के लिए है।

फ्लिपकार्ट से Samsung Galaxy On Max खरीदने वाले ग्राहक पुराने स्मार्टफोन के बदले में 13,000 रुपये तक की छूट पा सकते हैं। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड के साथ 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह स्मार्टफोन जियो फुटबॉल ऑफर के साथ आता है, यानी 2,200 रुपये का कैशबैक भी है। यह कैशबैक ऑफर फ्लिपकार्ट के साथ सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर पर भी उपलब्ध है।

गौर करने वाली बात है कि ताज़ा कटौती के बाद सैमसंग गैलेक्सी ऑन मैक्स अब रेडमी नोट 5 प्रो और हुवावे हॉनर 7एक्स की लीग में आ गया है।
 

सैमसंग गैलेक्सी ऑन मैक्स के स्पेसिफिकेशन व फ़ीचर

Samsung Galaxy On Max में 5.7 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है। इसमें 1.69 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर है। मल्टी टास्किंग को आसान बनाने के लिए कंपनी ने 4 जीबी रैम दिए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को इस्तेमाल किया जा सकेगा। एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलने वाला यह एक डुअल सिम 4जी वीओएलटीई फोन है।

अब बात सैमसंग गैलेक्सी ऑन मैक्स के सबसे अहम फ़ीचर की। इसमें एफ/1.7 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके फ्रंट पैनल पर एफ/1.9 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का ही सेंसर दिया गया है। बैटरी 3300 एमएएच की है। जानकारी दी गई है कि गैलेक्सी ऑन मैक्स का डाइमेंशन 156.7 X  78.8 X 8.1 मिलीमीटर और वज़न 178 ग्राम है। 4जी वीओएलटीई के अलावा, इस फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ, एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक और एक माइक्रो-यूएसबी पोर्ट है।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Face recognition
  • Decent cameras
  • Dedicated SIM and microSD slots
  • Neat software enhancements
  • कमियां
  • Slippery rear panel
  • No notification LED
  • Average battery life
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी25
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  2. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  5. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  6. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  7. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  8. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
  9. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »