सैमसंग गैलेक्सी जे5 (2016) और जे7 (2016) की कीमत का हुआ खुलासा

सैमसंग गैलेक्सी जे5 (2016) और जे7 (2016) की कीमत का हुआ खुलासा
विज्ञापन
सैमसंग ने अपने गैलेक्सी जे5 (2016) और जे7 (2016) को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। दक्षिण कोरिया में लॉन्च किए जाने के बाद इन स्मार्टफोन की कीमत का भी खुलासा हुआ है। याद रहे कि दोनों ही स्मार्टफोन को मार्च महीने में आधिकारिक तौर पर कंपनी की चाइना वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था।

सैमसंग गैलेक्सी जे5 (2016) की कीमत 290,000 कोरियन रिपब्लिक वॉन (करीब 16,900 रुपये) है। इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2016) दक्षिण कोरिया में 363,000 कोरियन वॉन (करीब 21,157 रुपये) में मिलेगा।

गौर करने वाली बात है कि दक्षिण कोरिया में लॉन्च किया गया सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2016) स्मार्टफोन एचडी डिस्प्ले और 2 जीबी रैम से लैस है। वहीं, चीन में लॉन्च किया मॉडल फुल एचडी डिस्प्ले और 3 जीबी रैम के साथ आता है।

पिछले साल लॉन्च होने वाले गैलेक्सी जे7 और गैलेक्सी जे5 की सफलता के बाद पेश हुए जे सीरीज के इन नए स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसलिए सेल्फी के दीवानों को ये स्मार्टफोन खासा आकर्षित कर सकते हैं। नए गैलेक्सी जे7 और जे5 में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है।

जैसा कि नाम से जाहिर होता है, एंड्रॉयड आधारित गैलेक्सी जे7 (2016) एक बड़ा और दमदार डुअल सिम स्मार्टफोन है। फोन में 1080 x 1920 पिक्सल रिजॉल्यूशन का 5.5 इंच सुपर एमोलेड स्क्रीन है। फोन में 1.6 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। इस हैंडसेट में 3 जीबी रैम है। फोन की स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। 16 जीबी में से यूजर के काम की 10.4 जीबी स्टोरेज ही होगी।

जे7 (2016) में 4जी एलटीई (भारतीय बैंड सहित) कनेक्टिविटी, एनएफसी, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी4.1, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी 2.0 जैसे फीचर हैं। स्मार्टफोन को पॉवरफुल बनाने का काम करती है 3300 एमएएच की बैटरी, जिसके 354 घंटे तक का स्टैंडबाय देने का दावा किया गया है।  फोन का डाइमेंशन 151.7 x 76 x 7.8 मिलीमीटर  और वजन 170 ग्राम है। खास बात यह है कि फोन में दो सिम कार्ड और एक माइक्रोएसडी कार्ड के लिए तीन स्लॉट दिए गए हैं। यह स्मार्टफोन गोल्ड, व्हाइट और पिंक कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
 
samsung-galaxy-j5-2016सैमसंग गैलेक्सी जे5 (2016) की तस्वीर
 
गैलेक्सी जे5 (2016) में 720 x 1280 पिक्सल रिजॉल्यूशन का 5.2 इंच सुपर स्क्रीन एमोलेड डिस्प्ले है। फोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इस हैंडसेट में 2 जीबी रैम और 16 जीबी एक्सपेंडेबल स्टोरेज है। स्मार्टफोन में 3100 एमएएच की बैटरी दी गई है जिसके 369 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। इस स्मार्टफोन का डाइमेंशन 145.8 x 72.3 x 8.1 मिलीमीटर और वजन 159 ग्राम है। बाकी सभी फीचर सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2016) की तरह ही हैं।

उम्मीद है कि इन स्मार्टफोन को जल्द ही भारत में भी लॉन्च किया जाएगा। संभव है कि भारत में लॉन्च किए जाने वाले मॉडल के स्पेसिफिकेशन थोड़े अलग हों।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. Whirlpool भारत में लाई 654 लीटर वाला Luxuriem 4-डोर रेफ्रिजिरेटर, 360 डिग्री ट्रिपल कूलिंग, जानें कीमत
  3. Lava Virat V1 5G भारत में लॉन्च हुआ 128GB वेरिएंट के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग!
  4. Redmi सस्ते में ला रही नई स्मार्टवॉच, 1200 निट्स AMOLED डिस्प्ले, IP68 रेटिंग, ग्लोबल लॉन्च जल्द
  5. Philips लेकर आया अपना नया फोन S7221 5G, 64MP कैमरा, 5700mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  6. घीमे लैपटॉप-PC को फास्ट बना देगा JioPC, बिना नया कंप्यूटर खरीदे मिलेगी 16GB RAM और 1TB स्टोरेज
  7. अगर गुम गया है TV रिमोट, तो न हों परेशान, ऐसे अपने एंड्रॉयड फोन को बना सकते हैं रिमोट
  8. Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7050mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  9. हैंडहेल्ड गेमिंग का सीन पलटने आ रहा भारतीय स्टार्टअप ARC! Qualcomm से मिलाया हाथ, जल्द आएगा X1 डिवाइस
  10. AI से रोज बात करते हैं? कहीं आप भी तो नहीं बन रहे रोबोट, नई रिसर्च उड़ा देगी होश!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »