सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2016) और गैलेक्सी जे5 (2016) स्मार्टफोन लॉन्च

सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2016) और गैलेक्सी जे5 (2016) स्मार्टफोन लॉन्च
विज्ञापन
सैमसंग ने आज दो नए स्मार्टफोन गैलेक्सी जे7 (2016) और गैलेक्सी जे5 (2016) को आधिकारिक तौर पर पेश कर दिये। इन दोनों स्मार्टफोन को कंपनी की चीन में आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। पिछले साल लॉन्च होने वाले  गैलेक्सी जे7 और गैलेक्सी जे5 की सफलता के बाद पेश हुए जे सीरीज के इन नए स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। इसलिए सेल्फी के दीवानों को ये स्मार्टफोन खासा आकर्षित कर सकते हैं। नए गैलेक्सी जे7 और जे5 में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है।

जैसा कि नाम से जाहिर होता है, एंड्रॉयड आधारित गैलेक्सी जे7 (2016) एक बड़ा और दमदार डुअल सिम स्मार्टफोन है। फोन में 1080 x 1920 पिक्सल रिजॉल्यूशन का 5.5 इंच सुपर एमोलेड स्क्रीन है। फोन में 1.6 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। इस हैंडसेट में 3 जीबी रैम है। फोन की स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। 16 जीबी में से यूजर के काम की 10.4 जीबी स्टोरेज ही होगी। 

जे7 (2016) में 4जी एलटीई (भारतीय बैंड सहित) कनेक्टिविटी, एनएफसी, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी4.1, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी 2.0 जैसे फीचर हैं। स्मार्टफोन को पॉवरफुल बनाने का काम करती है 3300 एमएएच की बैटरी, जिसके 354 घंटे तक का स्टैंडबाय देने का दावा किया गया है।  फोन का डाइमेंशन 151.7 x 76 x 7.8 मिलीमीटर  और वजन 170 ग्राम है। खास बात यह है कि फोन में दो सिम कार्ड और एक माइक्रोएसडी कार्ड के लिए तीन स्लॉट दिए गए हैं। यह स्मार्टफोन गोल्ड, व्हाइट और पिंक कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

गैलेक्सी जे5 (2016) में 720 x 1280 पिक्सल रिजॉल्यूशन का 5.2 इंच सुपर स्क्रीन एमोलेड डिस्प्ले है। फोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इस हैंडसेट में 2 जीबी रैम और 16 जीबी एक्सपेंडेबल स्टोरेज है। स्मार्टफोन में 3100 एमएएच की बैटरी दी गई है जिसके 369 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। इस स्मार्टफोन का डाइमेंशन 145.8 x 72.3 x 8.1 मिलीमीटर और वजन 159 ग्राम है। बाकी सभी फीचर सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2016) की तरह ही हैं।

सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2016) और जे5 (2016) जल्द ही चीन में उपलब्ध होंगे लेकिन अभी तक फोन की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। अभी तक इन फोन के चीन के अलावा दूसरे देशों में लॉन्च के बारे में भी कोई जानकारी नहीं मिली है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Mobiles
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo का फ्लैगशिप Find X9 ₹5,500 डिस्काउंट पर, केवल यहां मिल रही है ये धांसू डील
  2. 15 अक्टूबर से UPI पर बदल जाएंगे ये नियम, ₹2 हजार से ज्यादा पेमेंट से पहले जानें 7 बातें
  3. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
  4. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  5. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  6. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  10. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »