Samsung Galaxy J4 Core है एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन, ऑनलाइन लिस्ट

Samsung अपनी Galaxy J4 सीरीज के विस्तार पर काम कर रही है। सैमसंग ब्रांड का एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन Galaxy J4 Core को हाल ही में स्पॉट किया गया है, जिससे फोन का डिजाइन और कई स्पेसिफिकेशन सामने आ गए हैं।

Samsung Galaxy J4 Core है एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन, ऑनलाइन लिस्ट
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy J4 Core में है 1 जीबी रैम
  • 6 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है Galaxy J4 Core में
  • फोन में जान फूंकने के लिए मौजूद है 3,300 एमएएच बैटरी
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी Samsung अपनी Galaxy J4 सीरीज के विस्तार पर काम कर रही है। सैमसंग ब्रांड का एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन Galaxy J4 Core को ब्राजील में स्पॉट किया गया है। एक स्टोर द्वारा गैलेक्सी जे4 कोर को लिस्ट किया गया है, लिस्टिंग से फोन का डिजाइन और स्पेसिफिकेशन सामने आ गए हैं। Samsung Galaxy J4 Core नीले रंग, 1 जीबी रैम, 16 जीबी स्टोरेज और डुअल-सिम सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

Colombo.com स्टोर ने Samsung Galaxy J4 Core को लिस्ट कर दिया है। लिस्टिंग के मुताबिक, डुअल-सिम वाला सैमसंग गैलेक्सी जे4 कोर एंड्रॉयड 8.1 ओरियो (गो एडिशन) पर चलता है। इसमें 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला 6 इंच एचडी+ (720x1480 पिक्सल) डिस्प्ले है। Galaxy J4 Core में स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर सीपीयू के साथ 1 जीबी रैम दी गई है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 16 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मिलेगी, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है।
 
galaxyj4core

अब बात कैमरा सेटअप की। फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy J4 Core में एलईडी फ्लैश के साथ अर्पचर एफ/2.2 वाला 8 मेगापिक्सल का रियर सेंसर मिलेगा। एलईडी फ्लैश के साथ सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर रहेगा। कैमरा ऐप में पैनोरमिक, प्रो, डायनैमिक फोकस, ऑटो, सुपर स्लो-मो, इमोजी एआर और टाइमलैप्स जैसे फीचर शामिल हैं।

अब बात कनेक्टिविटी की। Galaxy J4 Core में ब्लूटूथ वर्जन 4.2, वाईफाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीएस, जीपीआरएस समेत कई अन्य फीचर्स शामिल हैं। फोन में जान फूंकने के लिए गैलेक्सी जे4 कोर में 3,300 एमएएच की बैटरी के साथ एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी और लाइट सेंसर फोन का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन का वजन 170 ग्राम और इसकी लंबाई-चौड़ाई 160.6x76.1x7.9 मिलीमीटर है। अब बात Samsung Galaxy J4 Core के डिजाइन की। डिस्प्ले के ऊपरी और निचले हिस्से पर बेजल मौजूद है। पावर बटन फोन के दाहिनी तरफ वहीं आवाज बढ़ाने और कम करने का बटन बायीं तरफ है। फोन कै बैक पैनल पर फोटोग्राफी के लिए सिंगल रियर कैमरा नजर आ रहा है। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.00 इंच
प्रोसेसर1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम1 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo (Go edition)
रिज़ॉल्यूशन720x1480 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. Whirlpool भारत में लाई 654 लीटर वाला Luxuriem 4-डोर रेफ्रिजिरेटर, 360 डिग्री ट्रिपल कूलिंग, जानें कीमत
  3. Lava Virat V1 5G भारत में लॉन्च हुआ 128GB वेरिएंट के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग!
  4. Redmi सस्ते में ला रही नई स्मार्टवॉच, 1200 निट्स AMOLED डिस्प्ले, IP68 रेटिंग, ग्लोबल लॉन्च जल्द
  5. Philips लेकर आया अपना नया फोन S7221 5G, 64MP कैमरा, 5700mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  6. घीमे लैपटॉप-PC को फास्ट बना देगा JioPC, बिना नया कंप्यूटर खरीदे मिलेगी 16GB RAM और 1TB स्टोरेज
  7. अगर गुम गया है TV रिमोट, तो न हों परेशान, ऐसे अपने एंड्रॉयड फोन को बना सकते हैं रिमोट
  8. Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7050mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  9. हैंडहेल्ड गेमिंग का सीन पलटने आ रहा भारतीय स्टार्टअप ARC! Qualcomm से मिलाया हाथ, जल्द आएगा X1 डिवाइस
  10. AI से रोज बात करते हैं? कहीं आप भी तो नहीं बन रहे रोबोट, नई रिसर्च उड़ा देगी होश!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »