• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung का दूसरा एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन Galaxy J4 Core लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

Samsung का दूसरा एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन Galaxy J4 Core लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

Samsung का दूसरा एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन Galaxy J4 Core को लॉन्च कर दिया गया है। 6 इंच एचडी+ डिस्प्ले वाले सैमसंग गैलेक्सी जे4 कोर के स्पेसिफिकेशन पर डालिए एक नजर।

Samsung का दूसरा एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन Galaxy J4 Core लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

Samsung का दूसरा एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन Galaxy J4 Core लॉन्च

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy J4 Core में है 6 इंच एचडी+ डिस्प्ले
  • 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है सैमसंग गैलेक्सी जे4 कोर में
  • 3,300 एमएएच की बैटरी से लैस है Samsung Galaxy J4 Core
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी Samsung का दूसरा एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन Galaxy J4 Core को लॉन्च कर दिया गया है। पिछले काफी लंबे से अटकलों के बाद अब आधिकारिक रूप से सैमसंग गैलेक्सी जे4 कोर को सभी स्पेसिफिकेशन के साथ लिस्ट हो गया है। Samsung Galaxy J4 Core में 6 इंच का एचडी+ डिस्प्ले, सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा रहेगा। सैमसंग ने अगस्त में Galaxy J2 Core से पर्दा उठाया था, यह स्मार्टफोन ऑप्टिमाइज़ डेटा कंट्रोल और अल्ट्रा डेटा सेविंग फीचर्स के साथ आता है। गैलेक्सी जे2 कोर कंपनी का पहला गैलेक्सी मॉडल था जो Google एंड्रॉयड गो प्रोग्राम का हिस्सा था।

Samsung Mobile प्रेस वेबसाइट पर Galaxy J4 Core के स्पेसिफिकेशन को हाइलाइट किया गया है। Galaxy J4 Core की कीमत और उपलब्धता से फिलहाल पर्दा उठना बाकी है। सैमसंग ने भारत में Galaxy J2 Core को 6,190 रुपये में लॉन्च किया था, हाल ही में फेस्टिव डिस्काउंट के बाद गैलेक्सी जे2 कोर 5,990 रुपये में बेचा जा रहा था।
 

Samsung Galaxy J4 Core स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) वाला Samsung Galaxy J4 Core एंड्रॉयड 8.1 ओरियो (गो एडिशन) पर चलता है। इसमें 6 इंच एचडी+ (720x1480 पिक्सल) टीएफटी एलसीडी डिस्प्ले है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 1 जीबी रैम दी गई है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 16 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मिलेगी, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाना संभव है।

अब बात कैमरा सेटअप की। फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy J4 Core में एलईडी फ्लैश के साथ अर्पचर एफ/2.2 वाला 8 मेगापिक्सल का रियर सेंसर मिलेगा। एलईडी फ्लैश के साथ सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर रहेगा। अब बात कनेक्टिविटी की। Galaxy J4 Core में 4 जी वोल्ट, ब्लूटूथ वर्जन 4.2, वाईफाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीएस/ए-जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी शामिल है। एक्सेलेरोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। फोन में जान फूंकने के लिए गैलेक्सी जे4 कोर में 3,300 एमएएच की बैटरी और इसकी लंबाई-चौड़ाई 160.6x76.1x7.9 मिलीमीटर है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.00 इंच
प्रोसेसर1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम1 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo (Go edition)
रिज़ॉल्यूशन720x1480 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »