Samsung Galaxy J, Galaxy A सीरीज़ के स्मार्टफोन 21 मई को भारत में हो सकते हैं लॉन्च

Samsung Galaxy J, Galaxy A Series स्मार्टफोन की दस्तक 21 मई को हो सकती है। Samsung ने आखिरकार 21 मई...

Samsung Galaxy J, Galaxy A सीरीज़ के स्मार्टफोन 21 मई को भारत में हो सकते हैं लॉन्च

Samsung Galaxy J, Galaxy A

विज्ञापन
Samsung Galaxy J, Galaxy A Series स्मार्टफोन की दस्तक 21 मई को हो सकती है। Samsung ने आखिरकार 21 मई को मुंबई में आयोजित होने वाले इवेंट का इनवाइट भेज दिया है। इनवाइट में 'Say Hello to Infinity and More'का ज़िक्र है। इसका सीधा इशारा है कि फोन इनफिनिटी डिस्प्ले से लैस होगा। उम्मीद है कि सैमसंग दो गैलेक्सी जे सीरीज़ के फोन व 2 ए सीरीज़ के फोन ला रही है। स्मार्टफोन की कीमत मिड-रेंज सेगमेंट में रखी जाएगी। गैलेक्सी ए सीरीज़ की बात करें तो कंपनी  Samsung Galaxy A6 और Samsung Galaxy A6+ स्मार्टफोन ला सकती है। वहीं, जे सीरीज़ में  Galaxy J4 और Galaxy J6 के आने की चर्चा है। यह अंदाज़ा पिछली कई लीक के आधार पर लगाया जा रहा है।

हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, चारों स्मार्टफोन मेड इन इंडिया होंगे। Galaxy A-series के हैंडसेट 20,000 रुपये से लेकर 25,000 रुपये कीमत वाले होंगे। वहीं, Galaxy J-series वाले स्मार्टफोन ग्राहक को 15,000 रुपये से 20,000 रुपये के बीच मिलेंगे।
 

Samsung Galaxy A6, Galaxy A6+ स्पेसिफिकेशन

दोनों ही हैंडसेट में सुपर एमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले आया है, जो Samsung की Galaxy S, Galaxy Note और Galaxy A8 सीरीज़ में दिया जा चुका है। Samsung Galaxy A6 में 5.6 इंच का डिस्प्ले है, जबकि Samsung Galaxy A6+ में यह 6.0 इंच का है। दोनों का आस्पेक्ट रेशियो 18:5:9 है।

हार्डवेयर के लिहाज़ से फोन एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलते हैं। इनमें काम करता है ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड Samsung Galaxy A6 के लिए 1.6 गीगाहर्ट्ज़ और Samsung Galaxy A6+ के लिए 1.8 गीगाहर्ट्ज़ है। दोनों हैंडसेट 32 जीबी व 64 जीबी स्टोरेज विकल्प में आए हैं। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है। फोन में बिक्सबी, बिक्सबी विज़न, होम एवं रिमाइंडर की सुविधा है।

कैमरा स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Samsung Galaxy A6 में 16 मेगापिक्सल का रियर ऑटोफोकस सेंसर है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। दोनों हैंडसेट के रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।  Samsung Galaxy A6 सीरीज़ को पावर देती है 3000 व 3500 एमएएच की बैटरी। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Samsung Galaxy A6 में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। Samsung Galaxy A6+ में 24 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर है। बोकेह इफेक्ट भी इसमें काम करता है, जो यूज़र को सिर्फ Samsung Galaxy A6+ ही मिलेगा।

दोनों स्मार्टफोन के जर्मनी में प्री-ऑर्डर शुरू कर दिए गए हैं। Samsung Galaxy A6 की कीमत 309 यूरो (तकरीबन 24,750 रुपये) है। वहीं, Samsung Galaxy A6+ के लिए चुकाने होंगे 369 यूरो (29,500 रुपये)। हालांकि, अभी तक भारत में Samsung Galaxy A6 और Samsung Galaxy A6+ के लॉन्च को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।

Samsung Galaxy J4, Samsung Galaxy J6 के स्पेसिफिकेशन पर जाएं तो इनमें एस बाइक मोड आने की चर्चा है। साथ ही अल्ट्रा डेटा सेविंग फीचर भी इसमें बताया जा रहा है। जे6 में 5.6 इंच का एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले होगा। इसमें काम करेगा एक्सीनोस 7870 प्रोसेसर। रैम 2 जीबी, 3 जीबी, 4 जीबी होंगे। पावर देगी 3000 एमएएच की बैटरी। हैंडसेट में डुअल सिम सपोर्ट होगा। स्टोरेज विकल्प 32 जीबी व 64 जीबी होंगे। 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा इसमें हो सकता है।

जे4 में .5 इंच का स्टेंडर्ड डिस्प्ले, क्वाड कोर एक्सीनोस 7570 प्रोसेसर होगा। रैम विकल्प 2 जीबी व 3 जीबी होंगे। फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा व 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। दोनों में एलईडी फ्लैश दिया जाएगा। हैंडसेट में डुअल सिम स्लॉट होंगे। 4जी एलटीई कनेक्टिविटी के साथ 3000 एमएएच की बैटरी इसमें दी जा सकती है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.60 इंच
प्रोसेसर1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन720x1480 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good battery life
  • High-quality Super AMOLED display
  • Great build quality
  • कमियां
  • Sub-par performance
  • Unwieldy and heavy
  • Flaky face recognition and slow fingerprint sensor
  • Cameras struggle in low light
डिस्प्ले6.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450
फ्रंट कैमरा24-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2220 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: SAmsung Galaxy J, Samsung Galaxy A, SAmsung
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  4. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  9. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »