इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर दिया जाएगा
इस स्मार्टफोन में सैमसंग का Exynos 1330 चिपसेट दिया जाएगा
बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Samsung का नया स्मार्टफोन इस सप्ताह भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने Samsung Galaxy F70 5G के डिजाइन और प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट होगी। Samsung Galaxy F70 5G की 5,000 mAh की बैटरी 25 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इस स्मार्टफोन में फ्लैट रियर पैनल होगा।
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर Samsung Galaxy F70 5G के लिए एक माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। भारत में इस स्मार्टफोन को 18 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए दो कलर्स - Vivid Violet और Bold Black के विकल्प होंगे। इस स्मार्टफोन में सैमसंग का Exynos 1330 चिपसेट दिया जाएगा। हाल ही में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स ( BIS) से Samsung Galaxy F70 5G को सर्टिफिकेशन मिला था।
Samsung Galaxy F70 5G में फ्लैटsAMOLED डिस्प्ले फुल HD+ रिजॉल्यूशन के साथ होगा। इसके डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन मिलेगा। इस स्मार्टफोन में फ्लैट रियर पैनल होगा। इसके रियर में वर्टिकल तौर पर अरेंज्ड पिल-शेप वाला कैमरा मॉड्यूल है। इसके फ्रंट में कैमरा के लिए वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच दिया गया है। Samsung Galaxy F70 5G की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर होगा। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में दायीं साइड पर पावर बटन दिया गया है। इसमें नीचे USB Type-C पोर्ट है।
इस स्मार्टफोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े Circle to Search जैसे टूल्स मिलेंगे। इसमें ऑपरेटिंग सिस्टम के तौर पर One UI होगा। Samsung Galaxy F70 5G की 5,000 mAh की बैटरी 25 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इस स्मार्टफोन की थिकनेस 7.5 mm की होगी। भारत में हाल ही में Samsung Galaxy F70 Pro 5G को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच फुल HD+ Super AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। यह Android 16 पर बेस्ड One UI 8.5 पर चलता है। इसमें Exynos 1330 चिपसेट दिया गया है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।