Samsung का Galaxy F15 5G ट्रिपल रियर कैमरा के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च

पिछले वर्ष पेश किए गए Galaxy F14 5G में 6.6 इंच फुल HD+ IPS LCD डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 फरवरी 2024 19:28 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन का सपोर्ट पेज कंपनी की वेबसाइट पर लाइव हो गया है
  • इसमें बैक पर वर्टिकल तौर पर रखे तीन कैमरा रिंग हैं
  • यह सैमसंग के Galaxy F14 5G की जगह ले सकता है

इस स्मार्टफोन में 6,000 mAh की बैटरी हो सकती है

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung का Galaxy F15 5G जल्द लॉन्च हो सकता है। इस स्मार्टफोन का सपोर्ट पेज कंपनी की वेबसाइट पर लाइव हो गया है। पिछले महीने सैमसंग की F सीरीज का यह स्मार्टफोन ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर दिखा था। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि इस स्मार्टफोन को मिंट, पर्पल और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। इसमें बैक पर वर्टिकल तौर पर रखे तीन कैमरा रिंग और LED फ्लैश है। इसके ब्रांड को नीचे की ओर रखा गया है। इस स्मार्टफोन के दायीं ओर वॉल्यूम रॉकर्स और पावर बटन दिए गए हैं। यह स्मार्टफोन सैमसंग के Galaxy F14 5G की जगह ले सकता है। इसे Geekbench पर भी देखा गया है। हालांकि, Geekbench पर यह मॉडल नंबर SM-E156B के साथ है। इस लिस्टिंग में इसके 4 GB वेरिएंट में होने का संकेत मिला है। इसके वेरिएंट्स की संख्या के बारे में लॉन्च पर जानकारी मिलेगी। 
Advertisement

इस स्मार्टफोन में 6,000 mAh की बैटरी हो सकती है। पिछले वर्ष पेश किए गए Galaxy F14 5G में 6.6 इंच फुल HD+ IPS LCD डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें ऑक्टाकोर 5 nm Exynos 1330 चिपसेट 6 GB तक के RAM के साथ दिया गया है। इसकी डुअल कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसकी 6,000 mAh की बैटरी 25 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

पिछले वर्ष की चौथी तिमाही में स्मार्टफोन की शिपमेंट्स लगभग 25 प्रतिशत बढ़ी हैं। इस मार्केट में 18 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ चीन की Xiaomi पहले स्थान पर पहुंच गई है। शाओमी को Redmi 13C के साथ 5G सेगमेंट में कम प्राइस वाली कैटेगरी में स्मार्टफोन पेश करने का फायदा मिला है। चीन की एक अन्य स्मार्टफोन मेकर Vivo ने दूसरा स्थान बरकरार रखा है। सैमसंग लगातार चार तिमाहियों तक इस मार्केट में पहले रैंक पर रहने के बाद गिरकर तीसरी पोजिशन पर चली गई है। चीन की स्मार्टफोन कंपनियों Realme और Oppo का क्रमशः चौथा और पांचवां स्थान है। मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint की रिपोर्ट में बताया गया है कि स्मार्टफोन की कुल शिपमेंट्स में 10,000 रुपये से 15,000 रुपये के 5G स्मार्टफोन की हिस्सेदारी 24 प्रतिशत की रही है। प्रीमियम स्मार्टफोन के सेगमेंट में 51 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। अमेरिकी डिवाइसेज कंपनी Apple का 17 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ इस सेगमेंट में पहला स्थान है। कंपनी को iPhone 15 सीरीज लॉन्च करने का फायदा मिला है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  2. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  3. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  4. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  2. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  3. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  4. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  5. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  6. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  7. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  8. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  10. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.