Samsung के Galaxy A35 5G में हो सकता है 8GB का RAM, लीक हुए स्पेसिफिकेशंस

सैमसंग के इस स्मार्टफोन को Google Play Console पर मॉडल नंबर SM-A356E के साथ देखा गया है

Samsung के Galaxy A35 5G में हो सकता है 8GB का RAM, लीक हुए स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन को तीन कलर्स में पेश किया जा सकता है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में स्लिम बेजेल्स के साथ फ्लैट डिस्प्ले है
  • इसे Google Play Console पर मॉडल नंबर SM-A356E के साथ देखा गया है
  • इसमें एंड्रॉयड 14 बेस्ड OneUI दिया जा सकता है
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung का Galaxy A35 5G जल्द लॉन्च हो सकता है। यह पिछले वर्ष मार्च में पेश किए गए Galaxy A34 5G की जगह लेगा। इस स्मार्टफोन के बारे में कुछ ऑनलाइन लीक से जानकारी मिली है। इसे तीन कलर्स में पेश किया जा सकता है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि इस स्मार्टफोन को Google Play Console पर मॉडल नंबर  SM-A356E के साथ देखा गया है। इससे इसके डिजाइन और प्रोसेसर और ऑपरेटिंग सिस्टम सहित कुछ स्पेसिफिकेशंस का संकेत मिला है। इस लिस्टिंग से इसमें सैमसंग का Exynos 1380 SoC होने का पता चल रहा है। इसके साथ 8 GB का RAM और ARM Mali G68 GPU हो सकता है। इसमें एंड्रॉयड 14 बेस्ड OneUI दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में स्लिम बेजेल्स के साथ फ्लैट डिस्प्ले है। Galaxy A35 5G की स्क्रीन का 1,080 x 2,340 पिक्सल का रिजॉल्यूशन हो सकता है। 

कंपनी का Galaxy F15 5G भी जल्द लॉन्च हो सकता है। इस स्मार्टफोन का सपोर्ट पेज कंपनी की वेबसाइट पर लाइव हो गया है। पिछले महीने सैमसंग की F सीरीज का यह स्मार्टफोन ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर दिखा था। एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि इस स्मार्टफोन को मिंट, पर्पल और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। इसमें बैक पर वर्टिकल तौर पर रखे तीन कैमरा रिंग और LED फ्लैश है। इसके ब्रांड को नीचे की ओर रखा गया है। इस स्मार्टफोन के दायीं ओर वॉल्यूम रॉकर्स और पावर बटन हैं। 

यह स्मार्टफोन सैमसंग के Galaxy F14 5G की जगह ले सकता है। इसे Geekbench पर भी देखा गया है। हालांकि, Geekbench पर यह मॉडल नंबर SM-E156B के साथ है। इस लिस्टिंग में इसके 4 GB वेरिएंट में होने का संकेत मिला है। Galaxy F14 5G 6,000 mAh की बैटरी हो सकती है। पिछले वर्ष पेश किए गए Galaxy F14 5G में 6.6 इंच फुल HD+ IPS LCD डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है।  इसकी डुअल कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसकी 6,000 mAh की बैटरी 25 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality, IP67 rating
  • Bright and smooth display
  • Decent performance unit
  • Great battery life
  • Five years of software support
  • Good daylight camera performance
  • कमियां
  • Minor software lag
  • Low-light camera performance could have been better
  • No bundled charger
  • Waterdrop-style notch looks dated
डिस्प्ले6.60 इंच
प्रोसेसर2.6 मेगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन2340x1080 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  2. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  4. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  5. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  6. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  7. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  8. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  9. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  10. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »