सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो बनाम मोटो ज़ेड बनाम वनप्लस 3टीः आपके लिए कौन है बेहतर

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 10 फरवरी 2017 18:50 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो की प्री-ऑर्डर बुकिंग भारत में शुरू हो गई है
  • भारत में इस स्मार्टफोन की कीमत 36,900 रुपये है
  • भारतीय मार्केट में इसके प्रतिद्वंद्वी वनप्लस 3टी और मोटो ज़ेड हैं
सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो की प्री-ऑर्डर बुकिंग भारत में शुरू हो गई है। भारत में इस स्मार्टफोन की कीमत 36,900 रुपये है और यह प्री-ऑर्डर बुकिंग के लिए 12 फरवरी तक उपलब्ध होगा। इसके बाद ही ग्राहकों को हैंडसेट दिया जाएगा। सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो कंपनी का पहला स्मार्टफोन है जो 6 जीबी रैम के साथ आता है और इसे जनवरी महीने में पेश किया गया था।

कागज़ी तौर पर कहा जा सकता है कि यह एक बेहतरीन हैंडसेट है और इसकी भिड़ंत इस प्राइस रेंज के चुनिंदा फोन से होगी। भारतीय मार्केट के लिहाज से इसके प्रतिद्वंद्वी वनप्लस 3टी और मोटो ज़ेड स्मार्टफोन हैं। हम आपके लिए इन तीनों फोन की तुलना कर रहे हैं।
Advertisement

कीमत, उपलब्धता और रंग
कीमत की बात करें तो 36,900 रुपये वाला सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो बीच की कड़ी है। वनप्लस 3टी का सबसे प्रीमियम वेरिएंट (128 जीबी) 34,999 रुपये का है। पिछले साल अक्टूबर महीने में लॉन्च किया गया मोटो ज़ेड 39,999 रुपये के दाम में सबसे महंगा है। सैमसंग फोन अभी प्री-ऑर्डर बुकिंग के लिए उपलब्ध है। कंपनी इसे 12 फरवरी से मार्केट में उपलब्ध कराना शुरू करेगी। मोटो ज़ेड स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट और अमेज़न पर उपलब्ध है। वहीं, वनप्लस एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर मिल रहा है। कलर वेरिएंट की बात करें तो वनप्लस 3टी 128 जीबी गनमेटल कलर में उपलब्ध है। मोटो ज़ेड ब्लैक व व्हाइट कलर में और सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो ब्लैक व गोल्ड कलर में मिलेगा।
Advertisement

डिज़ाइन, स्पेसिफिकेशन
सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो और वनप्लस 3टी में मेटल बिल्ड का इस्तेमाल हुआ है। मोटो ज़ेड में ग्लास बैक और एक मेटल फ्रेम भी दिया गया है। तीनों ही फोन फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं और ये फ्रंट पैनल पर होम बटन के नीचे मौज़ूद हैं। बैकपैनल पर कैमरा तीनों फोन के टॉप सेंटर में मौज़ूद है।
Advertisement

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो मोटोरोला मोटो ज़ेड 5.19 मिलीमीटर की मोटाई के साथ सबसे पतला है। वहीं, 7.35 मिलीमीटर वाला वनप्लस 3टी सबसे मोटा है। 189 ग्राम वाला सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो सबसे वज़नदार है, जबकि 136 ग्राम के साथ मोटो ज़ेड सबसे हल्का। सैमसंग के डिवाइस में आपको 6 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले मिलेगा। वहीं, बाकी दोनों में 5.5 इंच के स्क्रीन हैं। मोटो ज़ेड हैंडसेट में क्वाड एचडी स्क्रीन है। वनप्लस 3टी में स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर है, मोटो ज़ेड में स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर और सैमसंग सी9 प्रो में स्नैपड्रैगन 653 प्रोसेसर। सैमसंग और वनप्लस के स्मार्टफोन 6 जीबी रैम के साथ आते हैं। वहीं, मोटोरोला में सिर्फ 4 जीबी रैम है।

स्टोरेज के लिहाज से बताएं तो वनप्लस 3टी (रिव्यू) का 128 जीबी वेरिएंट 34,999 रुपये का है। वहीं, बाकी दोनों फोन 64 जीबी की सर्वाधिक स्टोरेज के साथ आते हैं। हालांकि, वनप्लस के डिवाइस में आपके पास स्टोरेज बढ़ाने की सुविधा नहीं है, जबकि बाकी दोनों  में आपके पास माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट हैं। सैमसंग और वनप्लस के हैंडसेट में 16 मेगापिक्सल के फ्रंट और रियर कैमरे हैं। वहीं, मोटोरोला के हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर है। तीनों ही फोन एलटीई, डुअल सिम सपोर्ट के साथ आते हैं और एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलते हैं। बैटरी विभाग में सैमसंग 4000 एमएएच की बैटरी के साथ सबसे आगे है। वनप्लस 3टी में 3400 एमएएच की बैटरी है और मोटो ज़ेड (रिव्यू) में 2600 एमएएच की।
Advertisement

अन्य
सी9 प्रो की अहम खासियतों में 4000 एमएएच की बैटरी, 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और 6 जीबी रैम हैं। यह सैमसंग के पोर्टफोलियो में बिल्कुल फिट बैठता है। यह फोन उन यूज़र के लिए जो बहुत ज़्यादा पैसे नहीं खर्चकर फ्लैगशिप डिवाइस वाले फ़ीचर चाहते हैं। हालांकि, वनप्लस 3टी के स्पेसिफिकेशन सैमसंग के बराबर के हैं और कुछ मामलों में तो बेहतर भी, और इसकी कीमत भी कम है। अगर आप पैसावसूल वाली सोच रखते हैं तो वनप्लस 3टी एक अच्छा विकल्प है। हालांकि, यह अकसर ही अमेज़न पर उपलब्ध नहीं होता है। ऐसे में सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो महंगा होने के बावजूद अच्छा विकल्प है। दूसरी तरफ, अगर आप मोटो मॉड्स इस्तेमाल करने का शौक रखते हैं तो मोटो ज़ेड आपकी पसंद होनी चाहिए।
 
वनप्लस 3टी बनाम सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो बनाम मोटोरोला मोटो ज़ेड

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
5.50 इंच6.00 इंच5.50 इंच
प्रोसेसर
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 653क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820
फ्रंट कैमरा
16-मेगापिक्सल16-मेगापिक्सल5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
16-मेगापिक्सल16-मेगापिक्सल13-मेगापिक्सल
रैम
6 जीबी6 जीबी4 जीबी
स्टोरेज
64 जीबी64 जीबी64 जीबी
बैटरी क्षमता
3400 एमएएच4000 एमएएच2600 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 6.0.1एंड्रॉ़यड 6.0एंड्रॉ़यड 6.0.1
रिज़ॉल्यूशन
1080x1920 पिक्सल1080x1920 पिक्सल1440x2560 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
5.506.005.50
रिज़ॉल्यूशन
1080x1920 पिक्सल1080x1920 पिक्सल1440x2560 पिक्सल
पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई)
401-535

हार्डवेयर

प्रोसेसर
1.6 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर1.44 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर1.8 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर
प्रोसेसर मॉडल
Qualcomm Snapdragon 821Qualcomm Snapdragon 653Qualcomm Snapdragon 820
रैम
6 जीबी6 जीबी4 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
64 जीबी64 जीबी64 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
नहींहांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
-माइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)
-2562000

कैमरा

रियर कैमरा
16-मेगापिक्सल16-मेगापिक्सल13-मेगापिक्सल
रियर फ्लैश
एलईडीहांदोहरी एलईडी
फ्रंट कैमरा
16-मेगापिक्सल16-मेगापिक्सल5-मेगापिक्सल
फ्रंट फ्लैश
--हां

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
OxygenOS 3.5.3--

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 ए/बी/जी/एन/एसी802.11 ए/बी/जी/एन/एसी802.11 ए/बी/जी/एन/एसी
ब्लूटूथ
हांहांहां
एनएफसी
हांनहींहां
इंफ्रारेड डायरेक्ट
नहींनहींनहीं
यूएसबी ओटीजी
हांहांहां
सिम की संख्या
222
Wi-Fi Direct
नहींनहींनहीं
Mobile High-Definition Link (MHL)
नहींनहींनहीं

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहांहां

सेंसर

कंपास/ मैगनेटोमीटर
हांहांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांहांहां
जायरोस्कोप
हांहांहां
बैरोमीटर
नहींनहींनहीं
टेंप्रेचर सेंसर
नहींनहींनहीं

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  2. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  3. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  4. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  5. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  6. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  8. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  9. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  10. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  11. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  2. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  3. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  5. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  6. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  7. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  8. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  9. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  10. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.