Samsung Galaxy S26 सीरीज की कैमरा कैपेसिटी का खुलासा, ये फीचर्स होंगे खास

Samsung ने Galaxy S26 सीरीज की कैमरा कैपेसिटी के बारे में संकेत देना शुरू कर दिया है।

Samsung Galaxy S26 सीरीज की कैमरा कैपेसिटी का खुलासा, ये फीचर्स होंगे खास

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy S25 Ultra में 200 मेगापिक्सल कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S26 और Galaxy S26+ के रियर में 50MP प्राइमरी कैमरा होगा।
  • Samsung Galaxy S26 और Galaxy S26+ में 12MP का फ्रंट फेसिंग कैमरा होगा।
  • Samsung Galaxy S26 Ultra के रियर में 200MP का प्राइमरी रियर कैमरा होगा।
विज्ञापन

Samsung कथित तौर पर Samsung Galaxy S26 सीरीज पर काम कर रहा है, जिसको आधिकारिक तौर पर जल्द ही लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। अब Samsung ने Galaxy S26 सीरीज की कैमरा कैपेसिटी के बारे में संकेत देना शुरू कर दिया है। हालांकि, कंपनी ने कुछ दिन पहले प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर भी पेश किया था जो कि यूजर्स के डाटा को दूसरों की जासूसी से बचाने के लिए डिजाइन किया गया है। आइए Samsung Galaxy S26 सीरीज के कैमरा और अन्य खूबियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung ने कई शॉर्ट वीडियो में Samsung Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra के कैमरों का लो लाइट में वीडियो रिकॉर्डिंग और जूम परफॉर्मेंस दिखाया है। तीनों टीजर में नए कैमरा आइलैंड डिजाइन का भी सुझाव दिया गया है, जिसे हाल ही में सैमसंग के आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लीक हुए रेंडर्स में दिखाया गया था।

हाल ही में आई रिपोर्ट्स के अनुसार, Galaxy S26 और Galaxy S26+ के रियर में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा होगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए ऑटोफोकस के साथ 12 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा होगा।

Galaxy S26 Ultra के रियर में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा, ऑटोफोकस के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा, ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन और 5x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए ऑटोफोकस के साथ 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। 

आगामी सीरीज के तीनों फोन के सभी कैमरों से 60fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और प्राइमरी रियर कैमरे से 30fps पर 8K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट कर सकते हैं। Galaxy S26 Ultra पिछले मॉडल Galaxy S25 Ultra की तरह ही अपने अल्ट्रावाइड और 5x टेलीफोटो कैमरों से 30fps पर 8K वीडियो रिकॉर्डिंग का भी सपोर्ट करेगा। इसके अलावा Galaxy S26 सीरीज एडवांस्ड प्रोफेशनल वीडियो फॉर्मेट में वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट कर सकती है, जिससे पोस्ट प्रोडक्शन वर्कफ्लो के लिए ज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी प्रदान करता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samsung Galaxy S26, Samsung Galaxy S26 Ultra
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  8. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  9. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  10. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »