• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • मोटो ज़ेड और मोटो ज़ेड प्ले स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसफिकेशन

मोटो ज़ेड और मोटो ज़ेड प्ले स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसफिकेशन

मोटो ज़ेड और मोटो ज़ेड प्ले स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसफिकेशन
ख़ास बातें
  • मोटो ज़ेड प्ले फोन मोटो ज़ेड से ज्यादा अफॉर्डेबल है
  • मोटो ज़ेड 39,999 रुपये जबकि मोटो ज़ेड प्ले 24,999 रुपये में मिलेगा
  • दोनों स्मार्टफोन की बिक्री 17 अक्टूबर से अमेज़न व फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी
विज्ञापन
लेनोवो ने मंगलवार को भारत में मोटो ज़ेड और मोटो ज़ेड प्ले मॉड्यूलर स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए। कंपनी ने अपनी ज़ेड सीरीज के दोनों हैंडसेट को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले एक इवेंट में पेश किया। मोटो ज़ेड की कीमत 39,999 रुपये जबकि मोटो ज़ेड प्ले 24,999 रुपये है। मोटो ज़ेड और मोटो ज़ेड प्ले स्मार्टफोन 17 अक्टूबर से ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट और अमेज़न इंडिया पर रात 11 बजकर 59 मिनट से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

लॉन्च दौरान ने लेनोवो ने जेबीएल साउंडबूस्ट, मोटो इंस्टा-शेयर प्रोजेक्टर और पावर पैक मोटो मॉड्स भी पेश किए।  जेबीएल साउंडबूस्ट स्पीकर मॉड की कीमत 6,999 रुपये जबकि फोन के साथ यह 5,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं हैसलबैंड ट्रू ज़ूम कैमरा मॉड 19,999 रुपये में मिलता है जबकि फोन के साथ यह 14,999 रुपये में उपलब्ध होगा। इसके अलावा मोटो इंस्टा शेयर प्रोजेक्टर की कीमत 19,999 रुपये है जिसे फोन के खास 15,999 रुपये में, 5,999 रुपये पावर पैक मॉड को फोन के साथ 4,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

याद रहे कि मोटो ज़ेड और मोटो ज़ेड फोर्स को इस साल जून महीने में लेनोवो टेक वर्ल्ड 2016 इवेंट में पेश किया गया था। सीरीज के सबसे किफायती हैंडसेट मोटो ज़ेड प्ले को आईएफए 2016 में लॉन्च किया गया था।

मोटोरोला मोटो ज़ेड और मोटो ज़ेड प्ले स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलते हैं। इनके रियर पैनल पर मौजूद 16 डॉट कनेक्टर के जरिए मोटो मॉड्स से जुड़ जाते हैं। दोनों स्मार्टफोन में होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर इंटिग्रेटेड है। इनमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी है। मोटो ज़ेड में 3.5 एमएम हेडफोन जैक नहीं मौजूद हैं। जबकि मोटो ज़ेड प्ले में हेडफोन जैक के साथ आता है।
 

बात करें मोटो ज़ेड की तो इसे दुनिया का सबसे पतला (5.2 एमएम) प्रीमियम स्मार्टफोन कहा जा रहा है। इस फोन में 5.5 इंच (2560 x 1440 पिक्सल) क्वाडएचडी एमोलेड डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 535 पीपीआई है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम है। फोन 32 जीबी या 64 जीबी के दो स्टोरेज वेरिएंट में आता है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (2 टीबी तक) बढ़ाया जा सकता है।

डुअल सिम मोटो ज़ेड में ऑप्टिकल इमेज़ स्टेबिलाइज़ेशन और लेज़र ऑटोफोकस के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। फ्रंट फ्लैश और एक वाइड एंगल लेंस के साथ फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। इसमें 2600 एमएएच की बैटरी है। फोन का वज़न 136 ग्राम है। फोन का डाइमेंशन 153.3 x75.3 x5.19 मिलीमीटर है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.1, जीपीए, ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी जैसे फ़ीचर हैं। फोन एनएफसी सपोर्ट के साथ आता है।

बात करें मोटो ज़ेड प्ले की तो मोटो ज़ेड प्ले में 5.5 इंच (1080 x 1920 पिक्सल) फुल एचडी सुपर एमोलेड स्क्रीन है। स्क्रीन की डेनसिटी 403 पीपीआई है।इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर है। फोन में 3 जीबी रैम और 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। मोटो ज़ेड प्ले में 3150 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन में 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।  इस फोन का डाइमेंशन 156.4 x 76.4 x 6.99 मिलीमीटर है और वज़न 165 ग्राम है।

फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीए, ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी जैसे फ़ीचर हैं। लेनोवो के मुताबिक इन मॉड्स को इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि ये मोटो ज़ेड के सभी वेरिएंट के साथ काम कर सकेंगे।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Well-conceived ecosystem of Moto Mods accessories
  • Great screen
  • Good specs and overall performance
  • Slim and lightweight
  • कमियां
  • Hybrid SIM slot
  • Gets a bit hot when under stress
  • Fingerprint sensor placement causes confusion
  • Relatively expensive
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता2600 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0.1
रिज़ॉल्यूशन1440x2560 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Sturdy construction
  • Crisp display
  • Good cameras
  • Long battery life
  • Compatible with Moto Mods
  • कमियां
  • No Wi-Fi ac
  • Slightly unwieldy
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3510 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , moto z specification, moto z price, moto z launch
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  7. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »