• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • सैमसंग का 6 जीबी रैम वाला गैलेक्सी सी9 प्रो भारत में लॉन्च, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन

सैमसंग का 6 जीबी रैम वाला गैलेक्सी सी9 प्रो भारत में लॉन्च, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन

सैमसंग का 6 जीबी रैम वाला गैलेक्सी सी9 प्रो भारत में लॉन्च, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • इसमें एक ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 653 प्रोसेसर दिया गया है
  • इस फोन में 6 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है
  • गैलेक्सी सी9 प्रो में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट व रियर कैमरा है
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग ने भारत में अपने नए स्मार्टफोन गैलेक्सी सी9 प्रो लॉन्च किया है। सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो की प्री-ऑर्डर बुकिंग 27 जनवरी से शुरू होगी। यूज़र ऑनलाइन के अलावा चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर से भी हैंडसेट की बुकिंग कर सकेंगे। गैलेक्सी सी9 प्रो की कीमत 36,900 रुपये है। यह स्मार्टफोन ब्लैक और गोल्ड कलर में मिलेगा।

कंपनी प्री-बुकिंग के साथ ग्राहकों को 12 महीने के लिए एक बार स्क्रीन बदलने की गारंटी भी देगी। बताया गया है कि स्मार्टफोन रिटेल स्टोर में फरवरी महीने की शुरुआत से उपलब्ध होगा।

सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह फोन 4जी डुअल सिम स्मार्टफोन है। फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। इसमें एक ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 653 प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी ने पहली बार अपने किसी डिवाइस में 6 जीबी रैम दिया है। इस फोन में 6 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है।

बात करें फोटोग्राफी की तो गैलेक्सी सी9 प्रो में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट व रियर कैमरा है। 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा अपर्चर एफ/1.9 और एक डुअल एलईडी फ्लैश के साथ आता है। वहीं सेल्फी कैमरे के लिए भी यही अपर्चर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 64 जीबी स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

गैलेक्सी सी9 प्रो में फिज़िकल बटन में ही एक फिंगरप्रिंट सेंसर इंटिग्रेटेड है। इस फोन को पावर देने का काम करेगी 4000 एमएएच की बैटरी जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। 4जी एलटीई के अलावा कनेक्टिविटी के लिए सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो में ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, जीपीएस, ग्लोनास, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी और एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक दिया गया है।

गैलेक्सी सी9 प्रो का डाइमेंशन 162.9x80.7x6.9 मिलीमीटर और वज़न 189 ग्राम है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Lots of RAM and storage
  • Excellent cameras
  • Good battery life
  • Big, vibrant screen
  • कमियां
  • Doesn't run Android 7 yet
  • No 4K video recording
  • Outperformed by competitors at this price
डिस्प्ले6.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 653
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »